आज दिनांक 26 अक्टूबर 2024 को भारतीय किसान यूनियन मंच की वार्ता नोएडा प्राधिकरण के चैयरमैन और मुख्य सचिव श्री मनोज सिंह जी से हुई। बैठक में नोएडा प्राधिकरण के सीईओ श्री लोकेश एम, जिला कलेक्टर गौतम बुध नगर श्री मनीष वर्मा , एसीपी प्रवीण सिंह भी मौजूद रहे।
चैयरमैन व मुख्य सचिव श्री मनोज सिंह जी से सभी बिंदुओं पर सिलसिलेवार चर्चा हुई जिसमें प्रमुखता पांच प्रतिशत के प्लाटों के लिए भूमि की उपलब्धता न होने की बात के साथ साथ यह बताया गया की सभी तरह की भूमि को किसानों के प्लाटों में कन्वर्ट किया जा सकता है। अतिक्रमण शब्द को परिभाषित करने पर जोड़ दिया गया और कहा गया कि हम पांच प्रतिशत के प्लाट या 10 प्रतिशत के प्लाट या कोटा के प्लॉट उसे भूमि के मांगते हैं जो पहले ही नोएडा प्राधिकरण को दे चुके हैं अतः हमारे घर पर लगे अतिक्रमण को अतिक्रमण की श्रेणी में ना माना जाए और साथ ही साथ आबादी विनमावली का प्रयोग करते हुए खसरावर सर्वे करके पहले की भांति आबादी का विनियमितिकरण सुनिश्चित किया जाए।

शासन स्तर पर लंबित आबादी विनमावली जिसमें 450 मीटर से 1000 मीटर को सभी प्रावधानों के साथ और नोएडा प्राधिकरण द्वारा 10 प्रतिशत के लिए भेजे गए पत्र पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए सरकार द्वारा निर्णय लिए लिया जाए क्योंकि हमें केवल 90 प्रतिशत भूमि का पैसा मिला है 10 प्रतिशत का नहीं।
1976 से 1997 के बीच की किसान कोटा प्लॉट की स्कीम के सभी पात्र लगभग 3700 जिनमें से केवल 700 प्लॉट दिए गए हैं शेष लगभग 2800 पात्र किसानों को किसान कोटा प्लॉट के प्लॉट दिए जाने पर भी चर्चा हुई क्योंकि पूर्व में उनके आवंटन पत्र दिए जा चुके हैं और प्लॉट देने के लिए धनराशि ली जा चुकी है तथा एक
मुस्त समाधान के तहत भविष्य में उनके स्कीम में आरक्षण को समाप्त कर दिया गया है इस किसान कोटा स्कीम को दोबारा शुरू करने पर चर्चा हुई। माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए आदर्श के अनुपालन के विषय में भी चर्चा की गई। भूलेख विभाग में 4 लेखपालों की भर्ती के विषय में भी मांग उठाई गई क्योंकि भूलेख विभाग में किसानों के काम करने के लिए पर्याप्त संख्या में लेखपाल नहीं है।

लगातार गौतम बुद्ध नगर में हो रहे धरना प्रदर्शन के विषय में बताया गया कि जब तक कागजों पर तथा जमीन अधिग्रहण के समय किए गए करारों को पूरा नहीं किया जाएगा क्षेत्र यूं ही धरना प्रदर्शन की वजह से अस्थिर रहेगा और यह मांग यूं ही लंबित रहेगी क्योंकि किसानों की कोई भी नहीं मांग नहीं है केवल अधिग्रहण के कारण को लागू करने के लिए तथा समय-समय पर किए गए समझौते और माननीय न्यायालय के आदेशों को लागू करने के लिए ही धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। किसानों ने कहा कि हम
विकास का हिस्सा बनना चाहते हैं लेकिन हमें हमारा अधिकार भी विकास के साथ-साथ मिलता रहे ।
मुख्य सचिव महोदय ने किसानों की किसी भी बात के प्रति कोई काउंटर प्रश्न नहीं किया तथा सभी बातों को नीतिगत माना तथा हमने अपेक्षा की आप सभी बातों को मुख्यमंत्री महोदय के सामने प्रेषित करते हुए स्थाई समाधान करने की कोशिश करें।
शासन स्तर की मांगों को लेकर एक सकारात्मक मीटिंग रही परंतु जब तक नोएडा प्राधिकरण के स्तर पर लंबित सभी मामले समाधान की तरफ नहीं जाएंगे तब तक भारतीय किसान यूनियन मंच का धरना यथावत जारी रहेगा।
इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन मंच के सरकक्ष सुरेंद्र प्रधान ,राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान ,राष्ट्रीय महासचिव गौतम लोहिया, यूथ महासचिव रिंकू यादव ,राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान मीटिंग में मौजूद रहे।
धरना स्थल पर प्रमोद त्यागी सुधीर नंबरदार उमंग शर्मा हरेंद्र अवाना आशीष चौहान महेंद्र चौहान विमल त्यागी देवेंद्र सिंह चौहान नरेश चौहान राजवीर चौहान सुभाष चौहान सुरेंद्र वशिष्ठ राजकुमार झट्टा आदि सैकड़ो किसान मौजूद रहे





