दलित महिला होगी नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन अध्यक्ष पद की प्रबल दावेदार!

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नोएडाl नोएडा प्राधिकरण एम्पलाइज एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। प्राधिकरण की एम्पलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी कुशल पाल सिंह के सेवानिवृत होने के बाद इस पद के कई प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। प्राधिकरण में इस बार एम्पलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर दलित महिला उम्मीदवार की ताजपोसी का ताना-बाना बुना जाने लगा हैl इस ताने-बाने को बुनने के पीछे चौधरी कुशल पाल और उनके समर्थक बताए जा रहे है।
ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी के तौर पर स्थापित हो चुके नोएडा शहर को संचालित करने के तमाम अधिकार नोएडा प्राधिकरण के पास सुरक्षित हैं। इस शहर को बसाने के लिए प्राधिकरण के अधिकारी और कर्मचारी दिन-रात मेहनत करते हैं। यहां 80 के दशक में नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन का गठन हुआ। इस संगठन में 19 पदों के लिए चुनाव होने होते हैं। लेकिन अहम सात पदों पर ही चुनाव कराए जाते हैं। बाकि पद आम सहमति से भर लिए जाते है। कर्मचारियों के हितों के लिए आवाज बुलंद करने वाली इस संस्था के अध्यक्ष पद को काफी अहम माना जाता है। इस पद पर लंबे समय तक चौधरी बृजपाल सिंह काबिज रहे l उसके बाद ओमवीर चौहान फतेह सिंह सरीखे कामरेड यूनियन के नेताओं ने भी अध्यक्ष पद को बखूबी संभाला।
अब मौजूदा समय से इस पद पर चौधरी कुशल पाल सिंह आसीन हैं। युवा कर्मचारी के तौर पर अपना करियर शुरू करने वाले चौधरी राजकुमार सिंह भी अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं। अंतरंग सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चौधरी कुशल पाल के सेवानिवृत होने के बाद इस पद पर राजकुमार चौधरी आसींन होने के लिए आतुर हैं। चुनाव तय हो गए थे प्रचार प्रसार चरम पर था लेकिन ठीक एक दिन पहले कोर्ट के आदेश पर इन्हें टालना पड़ा।
इन दिनों नोएडा प्राधिकरण में स्थाई कर्मचारियों की संख्या 800 के करीब है। इनमें सबसे अधिक एससी एसटी वर्ग से ताल्लुक रखने वाले 300 से अधिक कर्मचारी हैं। नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन के चुनाव में दलित वोटरों की भूमिका हमेशा से अहम रही है
सूत्र बताते हैं कि इस बार दलित वर्ग की महिला उम्मीदवार को अध्यक्ष पद पर आसीन करने का ताना-बाना जा चुका है। चौधरी कुशल पाल सेवा निवृत होने के बाद नोएडा एम्पलाई एसोसिएशन संगठन के चुनाव में सक्रिय हैं। वह बाहर से चुनाव की रणनीति बना रहे हैं। चौधरी कुशल पाल सिंह ने दस्तक टुडे से बातचीत में दावा किया है कि देश की सबसे बड़ी संसद में महिला आरक्षण की बात हो रही है। राजनीति में उन्हें बराबरी का दर्जा देने के लिए हमारे सांसद बहस कर रहे हैं। नोएडा को बसाने में महिला कर्मचारियों का अहम योगदान है। इसलिए इस बार अध्यक्ष पद पर एससी एसटी वर्ग की महिला को पुरजोर समर्थन दिया जाएगा। ये प्राधिकरण के इतिहास बनेगा। कुशल पाल का दावा है कि चुनाव 10 तारीख की बैठक के बाद तय होंगे। कोशिश रहेगी की निर्विरोध महिला उम्मीदवार को अध्यक्ष पद पर सुशोभित किया जाए । यदि मतदान की आवश्यकता पड़ी तो उसके लिए भी कर्मचारी तैयार हैं।

एक याचिका है रोड़ा
सूत्र बताते हैं कि इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्राधिकरण के एक कर्मचारी की ओर से याचिका दायर की गई है। इसमें 19 पदों पर चुनाव कराने की बात कही गई है। कोर्ट ने इस बात को सही माना है। जानकार बताते हैं कि जब तक उस याचिका पर निर्णय नहीं हो जाता तब तक चुनाव होने के बावजूद नई कार्यकारिणी के नाम की घोषणा संभव नहीं होगी।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें