गौतम बुद्ध नगर के किसानों के लिए राकेश टिकैत का बड़ा बयान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सरकार से अपील, जेल में बंद किसान नेताओं को रिहा करें – टिकैत

— भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने गौतम बुद्ध नगर के किसानों की समस्या को लेकर बड़ा बयान दिया है। सोशल मीडिया पर साझा की गई एक वीडियो में टिकैत ने किसानों के हित में मुख्यमंत्री द्वारा बनाई गई कमेटी की सराहना की और सरकार से जेल में बंद किसान यूनियन के नेताओं की रिहाई की मांग की।

गौतम बुद्ध नगर के किसानों के 10% अतिरिक्त भूखंड और बढ़े हुए मुआवजे की मांग को लेकर किसानों की आवाज को बल देते हुए मुख्य सचिव द्वारा एक कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी को तीनों प्राधिकरणों को निर्देशित किया गया है कि वे किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान करें।

कमेटी की सराहना, भूख हड़ताल पर बैठे नेताओं के समर्थन में आवाज बुलंद

इस बीच, किसान यूनियन के करीब 10 संगठनों के नेता जेल में भूख हड़ताल पर हैं। टिकैत ने सरकार और प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि इन किसान नेताओं को जेल से रिहा किया जाए। किसानों के अधिकार और उनकी मांगों को लेकर टिकैत ने अपने बयान के जरिए सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश की है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें