ग्रेटर नोएडा में बड़ा निर्माण हादसा: लेंटर गिरने से 5 मजदूर दबे, रेस्क्यू जारी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब नगला हुकम सिंह गांव में निर्माणाधीन मकान का लेंटर अचानक भरभराकर गिर गया। हादसा सेटरिंग खोलने के दौरान हुआ, जिसके मलबे में करीब पांच मजदूर दब गए।

NDRF और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर, 3 मजदूर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

पुलिस और NDRF की टीम ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और तीन मजदूरों को गंभीर हालत में बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो मजदूरों के अब भी मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

रबूपुरा SHO मौके पर पुलिस टीम के साथ जेसीबी की मदद से घायलों को निकाला जा रहा बाहर

रबूपुरा SHO पुलिस टीम और JCB मशीन के साथ लगातार मौके पर मौजूद हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से जारी है। प्रशासन ने निर्माण स्थल पर लापरवाही के कोण से भी जांच शुरू कर दी है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें