देश की बेटियों को कैंसर से बचाने का संकल्प, नोएडा से गूंज उठी गवर्नर की आवाज

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नोएडा में एक विशेष कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने महिलाओं और बच्चियों के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने देश में तेजी से बढ़ते सर्वाइकल कैंसर के मामलों पर जागरूकता फैलाने की अपील की और इसी कड़ी में एचपीवी वैक्सीन कार्यक्रम की शुरुआत भी की।

कार्यक्रम का आयोजन आकांक्षा समिति गौतमबुद्ध नगर के तत्वावधान में किया गया, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र, लैपटॉप और ट्राईसाइकिल भी वितरित किए गए।

नोएडा में वैक्सीनेशन ड्राइव की शुरुआत, गवर्नर आनंदी बेन पटेल ने दिया जागरूकता का संदेश

राज्यपाल ने कहा कि “विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब देश का हर नागरिक स्वस्थ होगा।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि जैसे जेवर एयरपोर्ट का निर्माण देश के विकास के लिए आवश्यक है, वैसे ही बेटियों को कैंसर से बचाना भी उतना ही जरूरी है।

उन्होंने देश के सांसदों से अपील करते हुए कहा कि देश के स्वास्थ्य मंत्री तक यह प्रस्ताव पहुंचाया जाए कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए आवश्यक वैक्सीनेशन का बजट कोई बड़ा खर्च नहीं, बल्कि देश के भविष्य में निवेश होगा।

भावनात्मक अंदाज़ में उन्होंने कहा, “अगर हम पाप-पुण्य में विश्वास रखते हैं, तो बच्चियों को इस बीमारी से बचाना सबसे बड़ा पुण्य होगा।”

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें