बेबाक बोलने की मिल रही है सजा: अंजना भागी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नोएडा। शहर की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन इन दिनों राजनीति का अखाड़ा बन रही हैं। सेक्टर 11 की आरडब्ल्यूए की अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार अंजना भागी को उनके पद से हटाने का मामला इन दिनों सुर्खी बन रहा है। उनका आरोप है कि उन्हें बेबाक और स्पष्ट बोलने की सजा मिल रही है। कुछ लोग षड्यंत्र के तहत उन्हें बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं लेकिन वह अपनी आवाज को निरंतर बुलंद करती रहेंगी।
दस्तक टुडे के साथ खास बातचीत के दौरान अंजना भागी ने कहा कि सेक्टर 11 शहर के सबसे पुराने सेक्टरों में शुमार है। उन्होंने इस सेक्टर को बेहतर बनाने के लिए तमाम प्रयास किए। चुनाव में जनता ने उन्हें स्नेह दिया और चुनाव जीताकर आरडब्ल्यूए का अध्यक्ष बनाया। कुछ पदाधिकारी उनके स्पष्टवादी व्यवहार से दुखी है। इसीलिए उन्हें मानसिक तनाव देने का कुचक्र रचा गया है। उन्होंने दावा किया है कि वह इस पूरे प्रकरण को जनता के बीच में ले जाएंगी। इस मामले की शिकायत सब रजिस्ट्रार और कमिश्नर से करेंगी।
उधर लोग सोशल मीडिया पर अब खुलकर अंजना भागी के समर्थन में खड़े हो रहे हैं। इनका मानना है कि इस तरह से चुनी गई प्रतिनिधि को नही हटाया जाना चाहिए। एक बेहतर सेक्टर का निर्माण तभी हो सकता है जब वहां रहने वालों में आपसी सामंजस्य हो। वैचारिक मतभेद हो सकते हैं मनभेद कभी नहीं होने चाहिए।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें