भारत ने प्राकृतिक आपदाओं से घिरे म्यांमार और नामीबिया को भेजी मदद

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नई दिल्ली। भारत तूफान, बाढ़ और सूखे जैसी प्राकृतिक आपदाओं से ग्रस्त जरूरतमंद देशों की लगातार मदद कर रहा है। भारत की ओर से मंगलवार को म्यांमार और नामीबिया को खाद्य एवं अन्य राहत सामग्री भेजी गई है।

विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा ऑपरेशन सद्भाव जारी है। भारत ने म्यांमार को सहायता की दूसरी खेप भेजी। भारतीय वायु सेना का विमान म्यांमार के लोगों के लिए जेनसेट, स्वच्छता किट, अस्थायी आश्रय, जल शोधन आपूर्ति और दवाओं सहित 32 टन राहत सामग्री ले जा रहा है। भारतीय नौसेना म्यांमार के लिए अतिरिक्त 10 टन राशन ले जा रही है।

जायसवाल ने एक अन्य पोस्ट में लिखा नामीबिया को मानवीय सहायता: वैश्विक दक्षिण के साथ एकजुटता। एक विश्वसनीय एचएडीआर प्रदाता और एक भरोसेमंद मित्र के रूप में, भारत हाल ही में सूखे के दौर के मद्देनजर नामीबिया के लोगों को खाद्यान्न सहायता प्रदान कर रहा है, ताकि उनकी खाद्य सुरक्षा को मजबूत किया जा सके। आज 1000 मीट्रिक टन चावल की एक खेप न्हावा शेवा बंदरगाह से नामीबिया के लिए रवाना हुई।

बता दें कि भारत सरकार ने यागी तूफान से प्रभावित देशों को मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए रविवार को ऑपरेशन सद्भाव की शुरुआत की थी, जिसके तहत तूफान से जूझ रहे देशों को लगातार राहत सहायता भेजी जा रही है। हाल ही में भारत की ओर से वियतनाम और लाओस को भी राहत सामग्री भेजी गई है। भारत अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ और ग्लोबल साउथ (आर्थिक तौर पर कमजोर देश) के देशों के साथ एकजुट खड़े रहने की प्रतिबद्धता पर कायम है और इस दिशा में लगातार काम कर रहा है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें