SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बहलोलपुर में अवैध झुग्गियों में लगी आग, पुलिस और दमकल विभाग की तत्परता से बचाई गई जानें

नोएडा फेस-3 में अवैध कबाड़ की झुग्गियों में लगी आग से हड़कंप, पहले भी हो चुकी हैं आगजनी की घटनाएँ, कार्रवाई का इंतजार

नोएडा के फेस-3 थाना क्षेत्र के अंतर्गत बहलोलपुर गाँव में सरकारी जमीन पर बनी अवैध झुग्गियों में आज सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इन झुग्गियों में कबाड़ का अवैध काम किया जा रहा था, जिसके कारण आग ने जल्दी ही विकराल रूप धारण कर लिया। आग की खबर मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत बाहर निकले और पुलिस को सूचित किया।

पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियाँ तुरंत घटनास्थल पर पहुँचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि इस घटना में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन यह पहली बार नहीं है जब इन झुग्गियों में आग लगी हो। इससे पहले भी यहाँ आग लग चुकी है, लेकिन अभी तक इन अवैध झुग्गियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यहाँ अवैध निर्माण और कबाड़ का काम लगातार जारी है, जिससे ऐसे हादसों की संभावना बनी रहती है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें