नोएडा प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीमती वंदना त्रिपाठी ने सेक्टर 130 का दौरा कर सुनी निवासियों की समस्या

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आरडब्लूए उपाध्यक्ष अशोक चौहान ने अपर मुख्य कार्यपालिका अधिकारी को सेक्टर 130 का भ्रमण कराया और सेक्टर की समस्याएं बताई की सेक्टर में पेड़ों की छटाई समय से नहीं हो रही है जिसके कारण बिजली के तार पेड़ों में फंसे हुए हैं सेक्टर में एकमात्र पार्क है सेक्टर के अंदर दूसरा पार्क बनाने की भी मांग की गई और सेक्टर के तीनों गेटों के सामने गमले रखने की भी मांग की गई।

सेक्टर की ऊंची नीची ग्रीन बेल्टों को भी समतल करने की मांग रखी गई जिस पर नोएडा प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीमती वंदना त्रिपाठी उद्यान विभाग के अधिकारियों को आदेश दिया कि जितने भी पेड़ बिजली की लाइन मैं फंसे हुए हैं।

सभी की छटाई की जाए और सेक्टर की ग्रीन बेल्ट को समतल करने का कार्य किया जाए और सड़क के किनारे हरित पट्टी में जगह-जगह पड़ी हुई मिट्टी को भी समतल करने और सेक्टर के तीनों गेटों पर गमले रखना का भी आदेश दिया और कहा कि सेक्टर को हरित और सुंदर बनाने के लिए आवश्यक कार्य संबंधित अधिकारी तत्काल करने का आदेश भी दिया

इस अवसर पर नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग से डिप्टी डायरेक्टर आनंद मोहन डीडी आर सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे सेक्टर 130 की और से सत्येंद्र गुर्जर दीपक गुप्ता आदि निवासी मौजूद रहे

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें