सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने अपना घर आश्रम में शेड के लिए रखी नींव

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

Indian Energy Exchange Limited (IEX) के सीएमडी श्री एस. एन. गोयल जी एवं

सीएफओ श्री विनीत हरलालका जी अपना घर आश्रम, ए-96, सैक्टर-34 में प्रभुजी के लिये “शैड” बनवा रहें हैं, जिसकी आधारशिला दिनांक 08.11.2024, दिन शुक्रवार को सुबह 11.30 पर सांसद डा महेश शर्माजी द्वारा रखी गई

इस अवसर पर सांसद महोदय ने कहा कि सेवा किसी के ऊपर उपकार नहीं यह हम सब का दायित्व है, आप किसी भी लावारिस अनाथ असहाय मानव स्वरूप प्रभु को आश्रम भिजवाने में अवश्य मदद करें।

अपना घर आश्रम की उपाध्यक्ष शालू गोयल ने बताया कि आश्रम परमात्मा का कार्यस्थल है, ये असहाय, लावारिस, जो न माँग कर खा सकते, और न छीन कर ? अंतिम समय में वस्त्र की तो छोड़ो भूख लगने पर भोजन, बीमारी में दवा तो दूर, प्यास लगने पर पानी भी नसीब नहीं होता, दम तोड देते हैं सड़कों पर,

अपना घर आश्रम माध्यम है सडक से उठाकर इन प्रभुजी को “अपनों” के साथ पुनर्वास कर इनका जीवन सुखमयी बनाने का, अन्यथा अंतिम समय तक उनकी तकलीफ कम हो, या जीते समय उन्हें हमारे संग अपनापन मिले, इसी भावना से अपना घर आश्रम कार्य कर रहा है

इस अवसर पर अपनाघर नौएडा के अध्यक्ष नाथूराम जी, निरंजन गुप्ता, बलराज गोयल एवं नौएडा के प्रमुख समाजसेवीसंजय बाली मुकेश गुप्ता, संजय गोयल, योगेन्द्र शर्मा, कपिल लखोटिया, विशाल गोयल आदि ने आश्रम का दौरा किया।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें