एक्टिव एनजीओ की पाँचवीं तरबूज पार्टी में जुटीं शहर की सामाजिक संस्थाएँ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नोएडा। एक्टिव एनजीओ समूह द्वारा आयोजित पाँचवीं वार्षिक तरबूज एवं खरबूज पार्टी का भव्य आयोजन क्लब-27, नोएडा में किया गया। कार्यक्रम में नोएडा एवं आसपास की लगभग 35 सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित 55 से 60 समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने तरबूज एवं खरबूज पार्टी का आनंद लेने के साथ-साथ इस बात पर भी विचार-विमर्श किया कि विभिन्न एनजीओ आपसी सहयोग से एक-दूसरे को किस प्रकार सशक्त बना सकते हैं तथा सामाजिक कल्याण के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा सकते हैं। एक्टिव एनजीओ समूह द्वारा वर्षों से विभिन्न संस्थाओं को एक मंच पर लाकर सहयोग एवं समन्वय की भावना को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस दौरान समूह द्वारा भविष्य में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं नागरिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर संयुक्त रूप से कार्य करने की रणनीतियों पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम के आरंभ में हाल ही में दिवंगत हुए भारत के गौरव, प्रख्यात निशानेबाज जसपाल राणा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। साथ ही हाल ही में विमान दुर्घटना में शहीद हुए भारत के पाँच वीर जवानों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित सभी सदस्यों ने दिवंगत आत्माओं की शांति एवं उनके परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए दो मिनट का मौन रखा।

इस अवसर पर मनोरंजक खेलों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं संवाद सत्रों का आयोजन भी किया गया, जिनमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में एक्टिव एनजीओ समूह के पाँच सबसे सक्रिय सदस्यों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में शहर की अनेक गणमान्य हस्तियाँ एवं समाजसेवी उपस्थित रहे, जिनमें राजीवा सिंह, प्रो. राजेश सहाय, सुरोजित दास गुप्ता, कर्नल अमिताभ अमित, अविनाश सिंह, सचिन गुप्ता, विक्की यादव, विमलेश प्रधान, संजीव कुमार, ममता शर्मा, मोहम्मद आजाद, रणपाल अवाना, आलोक सिंह, दुर्गा प्रसाद दुबे, मुरलीधरन, शैल माथुर, डॉ. बानी बोरा, रितु सिन्हा, स्वाती चौहान, रजनी कटारिया, अशोक यादव, वंदना माथुर, प्रदीप शर्मा, मधुबाला शर्मा, नीलम तोमर एवं प्रतिभा सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल रहे।

समूह के एडमिन डॉ. अशोक श्रीवास्तव एवं डॉ. रंजन तोमर ने कहा कि एक्टिव एनजीओ समूह भविष्य में भी सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ नागरिक एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें