एमएलए पंकज से मिला नोवरा का प्रतिनिधिमंडल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नोएडा। एक आरटीआई में नॉएडा प्राधिकरण के एक दावे की पोल खोल दिख रही है। आरटीआई में यह दावा किया गया था कि नॉएडा के सभी गाँवों को प्राधिकरण साफ़ पानी पहुंचाता है, लेकिन सच्चाई इससे इतर है। नॉएडा के ग्रामीण इलाकों में बहुत से ऐसे गाँव है जहाँ सिर्फ मुख्य गलियों में पाइपलाइन सालों पहले बिछाई गई , और ज्यादातर भागों में पानी की सप्लाई आजतक नहीं आयी। छलेरा, सदरपुर , भंगेल , छपरौली , नंगली बाजिदपुर समेत ऐसे बहुत से गाँव हैं जहाँ पानी की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में नोवरा का एक प्रतिनिधिमंडल नॉएडा के विधायक पंकज सिंह से मिला और उनसे इस बाबत मांग रखी। नॉएडा प्राधिकरण बाकी सभी काम छोड़कर सबसे पहले गाँवों की मूलभूत ज़रूरतों को पूरा करे। जिनमें सर्वप्रथम पानी और फिर सीवर की समस्याओं को दुरुस्त किया जाए , तब ही शहर चल पायेगा ,क्यूंकि गाँवों में ही सबसे ज़्यादा आबादी का घनत्व है और इन्ही गाँवों में शहर की सेवा करने वाले सिक्योरिटी गार्ड , मेड , आया , ड्राइवर , इंडस्ट्री में काम करने वाले कामगार आदि रहते हैं जिनके बिना यह शहर शून्य हो जायेगा।
इस बाबत नोवरा के संरक्षक अजीत सिंह तोमर बजरंगी एवं अध्यक्ष रंजन तोमर ने एक मांगपत्र पंकज सिंह को दिया , विधायक ने इस बाबत जल्द ही नॉएडा सीईओ के साथ एक मीटिंग बुलाने की बात की और इस समस्या का निस्तारण करने की बात कही , इस दौरान भंगेल निवासी एवं किसान नेता श्री अमित त्यागी एवं चौड़ा निवासी चैलेंजर्स ग्रुप के अध्यक्ष श्री प्रिंस शर्मा उपस्थित रहे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें