कूलर बनाने वाली फैक्टरी में लगी भीषण आग, 16 फायर टेंडर आग बुझाने में जुटे

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में कूलर बनाने वाली फैक्टरी में दोपहर को भीषण आग लग गई. आग के कारण चारों तरफ धुआं फैल गया और आसपास के लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं दमकल की 16 गाड़ियों आग पर आग पर काबू पाने में जुटी है. आग में किसी के फंसे होने या हताहत होने की अबतक कोई सूचना नही है, आग कैसे लगी, फायर विभाग के अधिकारी इसकी जांच कर रहे है.

फैक्ट्री में लगी आग का धुँआ कई किलोमीटर दूर से नजर आ रहा है. ये आग ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र के तुस्याना स्थित अद्यौगिक क्षेत्र में स्थित कूलर बनाने वाली फैक्टरी में आग लगी है. आग लगने की सूचना मिलते ही तत्काल दो फायर टेंडर को आग पर काबू करने के लिये भेजा गया, लेकिन आग काफी भीषण थी. जिसे देखते हुए 6 फायर टेंडर और भेजे गये, लेकिन आग की भयावता को देख अन्य स्थानो से 8 फायर टेंडर बुलाये गये है, और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है.

घटनास्थल पर पहुंचे हुए अधिकारियों ने बताया कि आग में किसी के फंसे होने या हताहत होने की अबतक कोई सूचना नही है. प्रम्भिक जांच से वायरिंग में फाल्ट होने की वजह से आग लगने की आशंका है लेकिन आग पूरी तरह से बुझ जाने के बाद सभी बिंदुओं पर जांच आग लगने के कारणो और नुकसान का आंकलन किया जायेगा.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें