गणतंत्र दिवस की सुरक्षा: नोएडा में हाई अलर्ट, पुलिस की सघन चेकिंग जारी

SHARE:

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े कदम उठाए हैं। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में पूरे जिले में सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है। अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था शिवहरी मीणा के नेतृत्व में नोएडा के भीड़भाड़ वाले स्थानों जैसे बस स्टैंड, मेट्रो स्टेशन, और मॉल में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की तलाशी ली गई, जबकि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए गए हैं।

भीड़भाड़ वाले इलाकों से लेकर बॉर्डर तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम, एंटी-ड्रोन सिस्टम भी तैनात

सुरक्षा के तहत सभी बॉर्डर सील कर दिए गए हैं और रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। रेलवे स्टेशन और मेट्रो स्टेशनों पर विशेष मोबाइल ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही, 9 स्थानों पर एंटी-ड्रोन सिस्टम और स्पेशल टास्क फोर्स की तैनाती की गई है।

पुलिस प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और नागरिक बिना किसी असुविधा के गणतंत्र दिवस का जश्न मना सकें।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें