गांवों के साथ नोएडा प्राधिकरण कर रहा सौतेला व्यवहार अशोक चौहान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नोएडा, उत्तरप्रदेश। आज ग्राम विकास संगठन नोएडा के संयोजक डीपी चौहान के नेतृत्व में नोएडा प्राधिकरण सेक्टर 6 पहुंचकर मुख्य कार्यपालिका अधिकारी महोदय के नाम का ज्ञापन ओएसडी इंदु प्रकाश जी को सौपा ग्राम विकास संगठन के संयोजक डीपी चौहान ने बताया कि नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के साथ बसे हुए गांव में सेक्टर को सिटी बस सेवा से जोडा जाये।

ग्राम विकास संगठन नोएडा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान ने नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी इंदु प्रकाश को अवगत कराया की नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के साथ में बसे हुए गांव रायपुर, बख्तावरपुर, असगरपुर, गढ़ी शाहपुर, शाहपुर गोवर्धनपुर ,नंगली शाखपुर नंगली नंगला, नंगली वाजिदपुर, छपरौली, दोस्तपुर मंगरौली, याकूबपुर दल्लूपुरा, मोहियापुर गुलावली, झट्टा, बादोली कामबक्सपुर , कोंडली, गढी समस्तीपुर आदि गाँव एवं सैक्टर- 126 से 135 , 168 से 151 तक को सिटी बस सेवा से नहीं जोड़ा जा रहा है सिटी बस सेवा के लिए जो चार रूट तैयार किए गए हैं

उनमें से किसी भी रूट में उपरोक्त दिए हुए गांव में सेक्टरों को शामिल नहीं किया गया है जबकि नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव व सेक्टर में सिटी बस सेवा शुरू की जा रही है पिछले नो 10 वर्षों से गांव और सेक्टर के निवासी निरंतर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को समय-समय पर होने वाली ग्राम चौपाल एवं नोएडा आपके द्वारा प्रोग्राम में भी सिटी बस सेवा चलाने की मांग करते आ रहे हैं

अब नोएडा शहर में सिटी बस सेवा शुरू हो रही है तो उपरोक्त गांव में सेक्टर के निवासियों के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है क्या हम लोग नोएडा प्राधिकरण के क्षेत्र के अंतर्गत नहीं आते हैं क्या हम गांव वालों की भूमि नोएडा प्राधिकरण ने नहीं ली है आखिर नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के साथ बसे हुए गांव में सेक्टरों के साथ में सिटी बस सेवा से ना जोड़कर हमारा शोषण क्यों किया जा रहा है।
सभी गांवों व सेक्टरों को जोड़ते हुए सिटी बस सेवा शुरू की जाए।
अशोक चौहान

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ग्राम विकास संगठन नोएडा
9910989835/9873434252

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें