गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह की सख्ती—लचर कार्यप्रणाली पर 6 चौकी प्रभारी निलंबित, कई को चेतावनी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा एवं आगामी त्योहारों को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस समीक्षा बैठक में जिले भर के अपराध की स्थिति, निरोधात्मक कार्रवाई, और आगामी पर्वों को लेकर पुलिस की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई।

मई और जून माह में चौकी व हल्कावार अपराध की समीक्षा के दौरान पाया गया कि कई थानों ने अपराध नियंत्रण में उल्लेखनीय कार्य किया है। लेकिन कुछ क्षेत्रों में पुलिस की निष्क्रियता उजागर हुई, जहां लगभग शून्य निरोधात्मक कार्यवाही दर्ज की गई थी। इसे गंभीरता से लेते हुए कमिश्नर ने छह चौकी प्रभारियों को निलंबित करते हुए उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

अपराध समीक्षा बैठक में लिया गया बड़ा फैसला, मोहर्रम और कांवड़ यात्रा के लिए दिए गए विशेष दिशा-निर्देश

वहीं थाना प्रभारी दनकौर, रबूपुरा, नॉलेज पार्क और ईकोटेक-3 को कार्यों में लापरवाही के लिए कड़ी चेतावनी दी गई है और कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। थाना एक्सप्रेसवे के प्रभारी निरीक्षक श्री राधवेन्द्र सिंह को उनकी विधिक जानकारी और अनुभव को देखते हुए नवागत आरक्षियों के प्रशिक्षण हेतु RTC से संबद्ध किया गया है।

नॉलेज पार्क थानाध्यक्ष श्री विपिन कुमार को जनहित में मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। बैठक के दौरान जुआ, अवैध शराब और मादक पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए गए। साथ ही, ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी सतर्कता बढ़ाने पर ज़ोर दिया गया ताकि किसी भी हालत में जाम की स्थिति न उत्पन्न हो।

अवैध खनन पर नियंत्रण और ट्रकों में ओवरलोडिंग की सघन जांच के निर्देश भी दिए गए। इसके लिए एक सप्ताह का विशेष अभियान चलाने के आदेश अपर पुलिस आयुक्त को दिए गए हैं। साथ ही, जिन अधिकारियों व कर्मचारियों की नियुक्ति अवधि पूर्ण हो चुकी है, उनका स्थानांतरण नीति के तहत 15 दिन में समायोजित करने के निर्देश जारी किए गए।

बैठक में आगामी मोहर्रम और कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने की पूरी तैयारी समय रहते सुनिश्चित करने को कहा गया। पुलिस कमिश्नर ने विशेष तौर पर हिदायत दी कि त्योहारों के आयोजन पारंपरिक रूप से हों और कोई नई परंपरा न शुरू हो।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें