गौतमबुद्धनगर पुलिस का बड़ा एक्शन: तीन साल में 1.46 अरब का नशा बरामद, तस्करों के नेटवर्क पर करारी चोट

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गौतमबुद्ध नगर : कमीश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में ‘जीरो टॉलरेंस’ अभियान ने तोड़ी नशा माफिया की कमर; 1,500 से अधिक तस्कर गिरफ्तार

गौतमबुद्धनगर पुलिस ने नशे के खिलाफ अपने अब तक के सबसे बड़े ऑपरेशन में बीते तीन वर्षों में मादक पदार्थों की तस्करी पर भारी अंकुश लगाया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में चलाए गए व्यापक और सघन अभियान के तहत वर्ष 2023, 2024 और 2025 में कुल 6865 किलो से अधिक गांजा, चरस, स्मैक, हेरोइन, नशीली गोलियाँ, एमडीएमए और अन्य मादक पदार्थ बरामद किए गए। बरामद माल की अनुमानित कीमत 1 अरब 46 करोड़ 70 लाख रुपये से अधिक है।

वर्ष 2023 में पुलिस ने 585 मुकदमे दर्ज कर 660 तस्करों को दबोचा और 2 आरोपियों पर रासुका लगाई। 2777 किलो से ज्यादा नशा बरामद कर कई वाहन भी जब्त किए गए।

वर्ष 2024 में अभियान और तेज हुआ। 502 मुकदमों में 571 अभियुक्त गिरफ्तार हुए, 80 की हिस्ट्रीशीट खोली गई और बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट सहित 2791 किलो मादक पदार्थ जब्त किए गए।

वर्ष 2025 में (20 नवंबर तक) पुलिस ने 458 मुकदमे दर्ज कर सभी 517 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान 1297 किलो से अधिक नशा पकड़कर गैंगस्टर, रासुका और संपत्ति जब्ती की कार्रवाई की गई।

इन तीन वर्षों के अभियान ने जिले में तस्करी के नेटवर्क को बुरी तरह तोड़ दिया है। लगातार बरामदगी, गिरफ्तारी और कठोर कानूनी कार्रवाई से नशे के अवैध व्यापार पर मजबूत नकेल कसने में पुलिस को उल्लेखनीय सफलता मिली है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें