गौतमबुद्धनगर में महिला सुरक्षा अभियान तेज़, गांव-शहर में फैलाई जा रही जागरूकता

SHARE:

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट के निर्देश पर 14 जुलाई को महिला सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। डीसीपी और एडीसीपी महिला सुरक्षा के नेतृत्व में कमिश्नरेट के विभिन्न थानों की महिला बीट अधिकारियों ने गांवों, सोसायटियों, स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों और लेबर कॉलोनियों में जाकर महिलाओं व बच्चियों से सीधी बातचीत की।

इस संवाद के दौरान महिलाओं को महिला सशक्तिकरण, उनके अधिकारों और उनके खिलाफ होने वाले अपराधों की पहचान व उनसे निपटने के तरीकों के बारे में बताया गया। साथ ही मिशन शक्ति, शुभ मंगल योजना, साइबर क्राइम से सुरक्षा जैसे विषयों पर भी उन्हें जागरूक किया गया।

पुलिस महिला बीट अधिकारियों ने चलाया मिशन शक्ति जागरूकता अभियान, हेल्पलाइन नंबर और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

अभियान के तहत उपस्थित महिलाओं को मिशन शक्ति के पंपलेट वितरित किए गए और कई महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1930 (साइबर क्राइम), 112 (आपातकालीन सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) और 181 (वन स्टॉप सेंटर) की जानकारी दी गई।

महिला सुरक्षा टीम ने महिलाओं से अपील की कि वे किसी भी अपराध को चुपचाप सहन न करें और तुरंत हेल्पलाइन पर संपर्क करें, जिससे उन्हें समय पर सहायता मिल सके। यह अभियान महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और सशक्त कदम साबित हो रहा है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें