ग्रेटर नोएडा की फर्नीचर फैक्ट्री में आग, तीन की मौत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

तेजी से फैली आग ने ली तीन की जान

ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में एक फर्नीचर फैक्ट्री में आग लगने से तीन लोगों की जान चली गई। यह घटना साइट-फोर की एक फैक्ट्री में हुई, जहां सोफा निर्माण का काम होता था।

आग की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

पुलिस और फायर ब्रिगेड द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसके दौरान तीन शव बरामद हुए। मृतकों की पहचान बिहार और उत्तर प्रदेश के रहने वाले मजदूरों के रूप में हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

फैक्ट्री में आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। स्थानीय प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें