ग्रेटर नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का पर्दाफाश, 6 बदमाश गिरफ्तार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र में मोबाइल स्नैचिंग और चोरी की बढ़ती घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से 28 चोरी और लूट के मोबाइल, 3 अवैध चाकू, दिल्ली से चोरी की एक स्प्लेंडर बाइक और 900 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 13 जुलाई को साईट-5 क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने चाकू की नोंक पर दो व्यक्तियों के मोबाइल छीन लिए थे। मामले में थाना कासना में एफआईआर दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई। सर्विलांस और मैन्युअल इंटेलिजेंस के माध्यम से पुलिस ने 17 जुलाई को निहालदेव पार्क से छह बदमाशों को धर दबोचा।

कासना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 28 चोरी/लूट के मोबाइल, अवैध चाकू और चोरी की बाइक बरामद

गिरफ्तार अभियुक्तों में मोनू (अलीगढ़), साहिल उर्फ फरियाज (बिहार), जग्गू उर्फ मोहित (महोबा), गोलू (रोहतास), रवि (बुलंदशहर) और अरुण (हापुड़) शामिल हैं। सभी आरोपी वर्तमान में ग्रेटर नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों में किराए पर रह रहे थे और सक्रिय रूप से लूट व चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

पुलिस ने बताया कि इस गैंग के कुछ सदस्य पहले भी चोरी और लूट के मामलों में लिप्त रह चुके हैं। इनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें