… जब फेसबुक पर सांसद प्रतिनिधि ने लिख डाले अशोभनीय अभद्र शब्द

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नोएडा। उत्तर प्रदेश के सबसे महत्वपूर्ण जनपद गौतम बुद्ध नगर के सांसद प्रतिनिधि संजय बाली बेलगाम हो गए हैं।नोएडा स्टेडियम में होने वाली सनातन धर्म रामलीला समिति के वे अध्यक्ष हैं।
कल विजयदशमी के दिन हर्ष उल्लास के साथ यहां दशहरे का आयोजन हुआ। इस आयोजन में क्षेत्रीय सांसद डॉ महेश शर्मा क्षेत्रीय विधायक पंकज सिंह उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विमला बाथम सहित कई गणमान्य लोग बतौर मुख्य अतिथि थे।
इस कार्यक्रम का प्रचार प्रसार करने के लिए तमाम मीडिया संस्थानों से सहयोग की अपील की गई थी। इसके साथ ही संजय बाली ने अपने फेसबुक वॉल पर भी इसका जमकर प्रचार किया। कार्यक्रम के अंतिम दिन उन्होंने जिस भाषा का प्रयोग किया वह शोभनीय नहीं अभद्र भाषा है। इस वाक्य को लेकर शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। बुद्धिजीवी और राजनीतिक विश्लेषण को का मानना है की संजय बाली भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष बनने से चूक गए है शायद यही वजह है कि वह अपना आपा खो बैठे हैं। अब उनकी ये करतूत सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। खबर लिखे जाने तक रात को पोस्ट किए गए ये शब्द सुबह तक पोस्ट थे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें