दहेज के लिए हत्या का आरोप, महिला का शव गांव में मिला

SHARE:

रोजा जलालपुर में महिला की संदिग्ध मौत, पति और देवर हिरासत में

पिता ने लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप, पुलिस कर रही है जांच

रोजा जलालपुर गांव में एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस और उच्चाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की। मृतका के पिता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी बेटी को शादी के बाद से ही ससुरालवालों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। उनका आरोप है कि पति अर्जुन, देवर अजय और अन्य परिवारजन उनकी बेटी को परेशान करते थे, जिसकी वजह से उसकी हत्या कर दी गई है।

पुलिस ने पति अर्जुन और देवर को हिरासत में ले लिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। घटनास्थल से कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य भी मिले हैं। पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और शव का पंचायतनामा भरकर अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें