नववर्ष के उपलक्ष्य में रजत विहार में हुआ श्री सुंदरकांड पाठ और भंडारे का आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

1 जनवरी 2025 को रजत विहार, सी ब्लॉक, सेक्टर-62 स्थित शिव शक्ति मंदिर में यूनाइटेड रजत विहार परिवार द्वारा श्री सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन समाज में शांति, परिवारों की सुख-समृद्धि और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया।

राजीव शर्मा ने बताया कि  ग्रेगोरियन नववर्ष को हमअपने भारतीय धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों के साथ जोड़ कर आयोजन करने से हमारे सनातन धर्म और संस्कृति को मजबूत बनाने के साथ-साथ समाज में सकारात्मकता का संचार करते हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित घनश्यामचार्य चतुर्वेदी द्वारा पूजन कराकर संगीतमय श्री सुंदरकांड पाठ का आरंभ हुआ। पंडित कृष्ण कांत झा के भजनों ने भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। भजनों की मधुर धुन पर सभी ने मिलकर भक्ति भाव से नृत्य किया।

कार्यक्रम के पश्चात भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। दिन में सोसाइटी के बाहर भी भंडारा वितरण किया गया।

इस आयोजन को सफल बनाने में रजत विहार परिवार के श्री दिनेश सिंह, जितेंद्र अवस्थी, सुब्रत मोहाकूद, ज्ञान प्रकाश शर्मा, महेश सिंह, महेंद्र ध्यानी, उर्मिला बिष्ट, गिन्नी झा, रोली रोहित शर्मा, प्रीति पांडे, अवनीश बाजपेई, आशुतोष वर्मा, राकेश दीक्षित, शक्ति सिंह, नवनीत पुरवार, शीतल भाटी, रश्मि रैना, नेहा कुमार, अरुण गौड़, अजय घिल्डियाल, सी एस बिष्ट, राजेश सावलानी, स्वप्नेश्वर वेहरा, नंदुराम वर्मा, जे बी शर्मा, एस एस नेगी, एस एस परिहार, दीवान बिष्ट, अनिल भट्ट, अनिल के एस सहित अन्य निवासियों ने सक्रिय योगदान किया।

यूनाइटेड रजत विहार परिवार और राजीव शर्मा ने सभी निवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और इस आयोजन में सहभागिता के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। यह आयोजन भारतीय संस्कृति, एकता और सामाजिक समर्पण का प्रतीक बना।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें