नोएडा एंटरप्रिनियोर्स एसोसिएशन के चुनाव के अंतर्गत विपिन मल्हन एवं वी.के. सेठ पैनल को निर्विरोध विजयी घोषित किया गया।

SHARE:

आज दिनांक 12 जनवरी 2026:इस अवसर पर चुनाव अधिकारी श्री योगेश आनंद, श्री राकेश कत्याल, श्री प्रदीप मेहता एवं श्री सुभाष सिंघल ने सभी निर्वाचित उम्मीदवारों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए।

कार्यक्रम के दौरान श्री विपिन मल्हन पैनल के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में सक्रिय, पारदर्शी एवं जिम्मेदार कार्यप्रणाली अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर श्री विपिन मल्हन ने अपने संबोधन में कहा कि यह जीत केवल उनकी नहीं, बल्कि सभी उद्यमियों की जीत है। यह जीत उद्यमियों के विश्वास की जीत है और हर उस उद्यमी की जीत है जो यहाँ उद्योग स्थापित कर लोगों को रोजगार प्रदान करता है, सरकार को राजस्व देता है तथा उद्योग के साथ-साथ अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का भी ईमानदारी से निर्वहन करता है।

श्री विपिन मल्हन कहा कि इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए एसोसिएशन एक बार फिर पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ उद्योगों के विकास तथा उद्यमियों की समस्याओं के निराकरण के लिए निरंतर वचनबद्ध रहेगी।

अंत में श्री विपिन मल्हन ने सभी चुनाव अधिकारियों को सफलतापूर्वक चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए धन्यवाद दिया गया तथा सभी उद्यमियों के सहयोग एवं विश्वास के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें