नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 11-11 इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत; सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

दस्तक टुडे ब्यूरो, नोएडा (12 जून 2026):उत्तर प्रदेश में पर्यावरण अनुकूल यातायात (ग्रीन मोबिलिटी) को बढ़ावा देने की दिशा में आज एक बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री ने लखनऊ और नोएडा, ग्रेटर नोएडा एवं यमुना प्राधिकरण क्षेत्रों के लिए 11-11 अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक (AC) बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण (नोएडा) द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस नई सेवा का उद्देश्य सड़कों पर निजी वाहनों का दबाव कम करना और आम जनता को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाना है।

न्यूनतम ₹20, अधिकतम ₹50 — सभी के लिए किफायती सफर

सस्ता सफर और सुरक्षा के कड़े इंतजाम दस्तक टुडे को मिली जानकारी के अनुसार, आम जनता, कामकाजी पेशेवरों और छात्रों की सुविधा के लिए इस यात्रा को बेहद किफायती रखा गया है: किफायती किराया: न्यूनतम किराया ₹20, मध्यम ₹30 और अधिकतम ₹50 निर्धारित किया गया है।

रियल टाइम ट्रैकिंग से यात्रा होगी और भी सुरक्षित

डिजिटल ट्रैकिंग: यात्रियों की सुरक्षा और सुलभ सफर के लिए बसों में रियल टाइम लोकेशन ट्रैकिंग की डिजिटल सुविधा मिलेगी।शून्य प्रदूषण: शत-प्रतिशत इलेक्ट्रिक होने के कारण ये बसें वायु और ध्वनि प्रदूषण को पूरी तरह खत्म करेंगी।चार प्रमुख रूटों पर कनेक्टिविटी होगी मजबूतयह सेवा मुख्य रूप से चार बड़े रूटों पर संचालित की जा रही है, जो आईटी हब, औद्योगिक क्षेत्रों और स्थानीय निवासियों को आपस में जोड़ेंगे।

पहला कदम 100 बसों का, मंजिल है 500 का सपना
बॉटनिकल गार्डन से जेवर एयरपोर्ट तक

बॉटनिकल गार्डन से ग्रेटर नोएडा वेस्टबॉटनिकल गार्डन से जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट बॉटनिकल गार्डन से कलेक्ट्रेट (सूरजपुर) वाया फेज-II बॉटनिकल गार्डन से नया बस अड्डा गाजियाबाद भविष्य में 500 बसों का लक्ष्यविज्ञप्ति के मुताबिक, प्रथम चरण में नोएडा क्षेत्र में 50 बसें, ग्रेटर नोएडा में 25 बसें और यमुना क्षेत्र में 25 बसें शुरू की जा रही हैं। जनता की मांग के अनुसार भविष्य में इस बेड़े को 500 बसों तक विस्तार देने का लक्ष्य रखा गया है।इस अवसर पर नोएडा के सेक्टर-33 स्थित शिल्प हाट में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ।

इसमें सांसद डॉ. महेश शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष, जिलाधिकारी श्रीमती मेधा रूपम, नोएडा प्राधिकरण के सीईओ श्री कृष्ण करुणेश सहित कई वरिष्ठ अधिकारी, फोनरवा (FONRWA) और एओए (AOA) के पदाधिकारी मौजूद रहे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें