नोएडा पुलिस की मुठभेड़ में मोबाइल टावर चोर गैंग का सरगना घायल, अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

थाना फेस-2 नोएडा पुलिस ने आज चेकिंग के दौरान मोबाइल टावर उपकरण चोरी करने वाले गैंग के मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को केंट आरओ चौराहे पर चेकिंग के दौरान बिना नंबर की बाइक पर सवार एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया। रोकने के इशारे पर वह निम्मी विहार की तरफ भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपी ने पुस्ते की ओर भागते हुए पुलिस पर फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में बदमाश को गोली लगने से घायल कर दिया गया। आरोपी की पहचान विकास उर्फ टोई के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस, और बिना नंबर प्लेट की चोरी की बाइक बरामद हुई है। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मोबाइल टावर उपकरण चोरी करने वाले गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, कई गंभीर मामलों में वांछित आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, विकास उर्फ टोई मोबाइल टावर के कीमती उपकरण चोरी करने वाले गैंग का सरगना है। इस गैंग का एक अन्य सदस्य पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी विकास पहले भी कई मामलों में वांछित था और उसका लंबा आपराधिक इतिहास है

आरोपी विकास पहले भी मोबाइल टावर उपकरण चोरी और अन्य गंभीर अपराधों में शामिल रहा है। पुलिस ने उसके खिलाफ दर्ज कई मामलों की जानकारी दी है। फिलहाल, पुलिस आरोपी के अन्य साथियों की तलाश में जुटी हुई है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें