नोएडा प्राधिकरण ने किसानों से की वादा खिलाफी अशोक चौहान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान ने बताया कि आज नोएडा प्राधिकरण पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का 25 वां दिन था और धरने की अध्यक्षता डीपी चौहान शाहपुर गोवर्धनपुर ने की और मंच का संचालन विमल त्यागी ने किया|

भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान ने धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि नोएडा प्राधिकरण ने धरना रत किसानों के साथ वादा खिलाफी की है नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने नोएडा प्राधिकरण पर धरनारत किसानों से मीटिंग में और धरना स्थल पर आकर 81 गांव के किसानों से वादा किया था कि जिन किसानों के 5 प्रतिशत के भूखंड नियोजन विभाग में है सभी को दीपावली से पहले आवंटन पत्र दे दिए जाएंगे लेकिन सभी किसानों को आवंटन पत्र नहीं दिए गए ना ही जिन किसानों के आदेश न्यायालय से आ गए हैं और उन्हें 5 प्रतिशत भूखंड के स्थान पर धनराशि के चेक दिए जाने थे वह भी दीपावली से पहले नहीं दिए हैं और जिन गांवों के किसानों के माननीय सर्वोच्च न्यायालय से पांच प्रतिशत अतिरिक्त भूखंड देने का आदेश आ गया है उनके भूखंड बनाने की पत्रावली भी नहीं बनाई जा रही है और गांव याकूबपुर एवं गेझा तिलपताबाद गांव की आबादी का सर्वे करने के बाद 5क कर आबादी विनियमिति करण की कार्यवाही नहीं की गई है इसलिए किसानों में नोएडा प्राधिकरण के प्रति भारी आक्रोश है जल्दी किसान नोएडा प्राधिकरण खिलाफ बड़ा निर्णय लेकर बड़ा कार्य करेंगे धरना प्रदर्शन में किसी भी अप्रिय घटना या जनहानि की संपूर्ण जिम्मेदारी नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों और शासन प्रशासन की होगी


भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान ने कहा कि नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी किसानों को गुमराह कर शोषण करने का कार्य पिछले 48 वर्षों से करते आ रहे हैं और वर्तमान में भी नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने किसानों से वादा किया था कि दीपावली से पहले किसानों के अतिरिक्त 5 प्रतिशत भूखंड के स्थान पर ₹22000 पर मीटर धनराशि के चेक वितरित कर दिए जाएंगे लेकिन फिर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने किसानों गुमराह करने का कार्य किया अब किसान नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के झूठे आश्वासन में नहीं आएंगे आंदोलन को और तेज किया जाएगा जब तक किसानों के काम नहीं होंगे किसान धरना प्रदर्शन करते रहेंगे

इस अवसर पर:

डीपी चौहान, महेंद्र चौहान, विक्रम यादव ,उमंग शर्मा ,सुरेंद्र प्रधान ,गौतम लोहिया, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान, तरुण भाटी, आशीष चौहान ,रिंकू यादव, सोनू चपराना, मुनेश प्रधान, प्रिंस भाटी, राजवीर चौहान, विमल त्यागी ,पोई यादव, रोहित यादव, पंकज अटाई ,सत्येंद्र गुर्जर, लोकेश चौहान ,उदय चौहान ,पिंटू राजपूत सहित सैकड़ो किसान मौजूद रहे

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें