नोएडा प्राधिकरण ने 23 किसानों को सौंपे आवंटन पत्र, 4400 वर्गमीटर भूमि का वितरण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नोएडा प्राधिकरण ने भूमि अधिग्रहण के बदले 23 किसानों को 5% आबादी भूखंड के तहत 4400 वर्गमीटर भूमि के आवंटन पत्र सौंपे। इस मौके पर नोएडा के विधायक पंकज सिंह, नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

आवंटित किसानों में बसई ब्रहाउद्दीन नगर के एक, चोटपुर गांव के पांच, सर्फाबाद के सात और याकूबपुर के दस किसान शामिल हैं। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने जानकारी दी कि जनवरी 2017 से दिसंबर 2024 तक कुल 2226 भूखंड, यानी 3,09,760 वर्गमीटर भूमि किसानों को आवंटित की जा चुकी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगे भी पात्र किसानों को भूखंड आवंटन की प्रक्रिया जारी रहेगी।

विधायक पंकज सिंह ने इस अवसर पर अधिकारियों के साथ बैठक की और किसानों की समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने किसानों की लंबित मांगों को जल्द पूरा करने, बायर्स की रजिस्ट्री प्रक्रिया तेज करने और गांवों के विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

बैठक में नोएडा की उन प्रमुख विकास परियोजनाओं को भी प्रस्तुत किया गया, जिनका उद्घाटन मार्च या अप्रैल के पहले सप्ताह में किया जाना है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें