नोएडा प्राधिकरण पर अनिश्चितकालीन धरना दिया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आज भारतीय किसान यूनियन मंच जजके तत्व धान में दोपहर लगभग 1 बजे नोएडा के 81 गाँवो के किसानों गांव हरौला सेक्टर 5 नोएडा के बारात घर से पैदल मार्च करते हुए नोएडा प्राधिकरण पर पहुंचे जहां पर पुलिस ने किसानों को समझाया जिसके बाद किसानों ने टेंट लगा कर धरना शुरू कर दिया।

लगभग 3 बजे किसानों के बीच नोएडा प्राधिकरण ओएसडी क्रांति शेखर , अरविन्द कुमार पुलिस प्रशासन के एडिशनल डीसीपी मनीष मिश्रा एसीपी प्रवीण कुमार किसानों के बीच धरना स्थल पर पहोचे। किसानों ने अधिकारियों को नोएडा प्राधिकरण से हुए समझौते पत्र सौपे और भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान ने अधिकारियों से कहा कि नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी बताएं कि किसानों से हुए समझौते किस रूप में और कितने अमल में लाये गये हैं 15 अक्टूबर तक समझौत समझौता पूर्ण रूप से नोएडा प्राधिकरण में लागू लागू करें अन्यथा तब तक भारतीय किसान यूनियन मंच नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करता रहेगा

 

आज के धरने की अध्यक्षता सीमा शर्मा होशियारपुर ने किया और मंच का संचालन गौतम लोहिया और राजवीर चौहान ने किया

भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन मंच 16 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण पर ताला लगाने का कार्य करेगा

नोएडा प्राधिकरण अधिसूचित क्षेत्र के 81 गांवों के किसानों के प्रमुख मांगे है की

जिन किसानों को मूल 5 प्रतिशत के प्लॉट नहीं मिले हैं उन सभी किसानों को 5 प्रतिशत के मूल प्लॉट दिए जाएं।

जिन किसानों के न्यायालय से आदेश आ चुके हैं उन सभी किसानों को अतिरिक्त 5 प्रतिशत के भूखंड या धनराशि दी जाये।

सभी 81 गांवों का विकास सैक्टर की तरज पर किया जाये।

सभी किसानों को वर्ष 1997 से 64.7 प्रतिशत मुवावजा ओर 10 प्रतिशत के विकसित भूखंड सभी किसानों को दिया जाये, नोएडा के सभी 81 गांव के किसानों की आबादी को 450 मीटर से एक हजार मीटर करते हुए आबादी का संपूर्ण समाधान करें ,और 1976 से वर्ष 1997 तक के सभी किसानों को कोटा स्कीम के प्लॉट आवंटित करें, नोएडा प्राधिकरण के गांवों में सुवामित योजना लागू की जाये,गाँवों में नक्शा नीति समाप्त की जाए गांव में यह व्यावहारिक नहीं है

 

इस अवसर पर 

मासी यादव सूरज प्रधान सुरेंद्र प्रधान रामे प्रधान विक्रम यादव गौतम लोहिया राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान,योगेश भाटी गजेंद्र बैसोया, उमंग शर्मा, रिंकू यादव, मनविंदर भाटी अमित विमल त्यागी,सोनू लोहिया, उदय चौहान, प्रिंस भाटी राष्ट्रीय सचिव संदीप भाटी राहुल कसाना जगबीर भाटी सरजीत खारी सतीस भाटी ,ऐके बैसोया ,उमेश चौहान, अमित यादव, रोहतास चौहान, सुमित चौहान एडवोकेट जितेन्द्र,हरीश खारी, सोनू बैसला, रामवीर शर्मा कवित गुर्जर कपिल यादव सत्येंद्र गुर्जर आदित्य शर्मा अंकित प्रजापति सपना चौहान उषा चौहान सीमा शर्मा उषा शर्मा बाला शर्मा कुसुम कमलेश यादव शर्मा कृष्ण शर्मा पूनम शर्मा भगवती शर्मा सत्यवती अशर्फी देवी रोमा आदि हजारों किसान मौजूद रहे

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें