नोएडा में छेड़छाड़ के आरोपी से मुठभेड़, गोली लगने से घायल, अवैध हथियार बरामद

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नोएडा के थाना सेक्टर 63 पुलिस और छेड़छाड़ के आरोपी के बीच आज मुठभेड़ हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक फरार आरोपी एफएनजी सर्विस रोड के पास ग्रीन बेल्ट में मौजूद है। आरोपी पोक्सो एक्ट और गंभीर धाराओं में वांछित था।

पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए घेराबंदी की, लेकिन पुलिस को देखकर वह ग्रीन बेल्ट की ओर भागने लगा। जब पुलिस ने उसे रुकने को कहा, तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया।

थाना सेक्टर 63 पुलिस ने पोक्सो एक्ट के फरार आरोपी को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

आरोपी की पहचान रामपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और खोखा बरामद किया है। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज है, जिसमें पीड़िता ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और मामले की गहनता से जांच जारी है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें