नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायल, दूसरा गिरफ्तार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

थाना सेक्टर 63 पुलिस और बदमाशों के बीच गुरुवार को बहलोलपुर अंडरपास के पास मुठभेड़ हो गई। चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की यामाहा बाइक पर सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस दौरान एक बदमाश को गोली लग गई, जबकि दूसरा भागने की कोशिश में पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

मोबाइल स्नेचिंग गैंग का खुलासा, कई घटनाओं में शामिल अपराधी पकड़े गए

घायल बदमाश की पहचान निलेश चौहान के रूप में हुई है, जो पहले भी कई बार जेल जा चुका है। उसके पास से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, और चोरी के 4 मोबाइल फोन बरामद हुए। वहीं, गिरफ्तार दूसरे बदमाश आदित्य कुमार के पास से भी 4 चोरी के मोबाइल फोन मिले।

दोनों बदमाश एनसीआर में बाइक से घूमकर मोबाइल स्नेचिंग और चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। निलेश चौहान ने अब तक 48 से ज्यादा वारदातें कबूल की हैं।

पुलिस अब दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है और इनके अन्य साथियों की तलाश जारी है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें