नोएडा में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, एक गिरफ्तार

SHARE:

सूरजपुर थाना पुलिस और एक बदमाश के बीच गुरुवार को मोजरबियर गोल चक्कर के पास मुठभेड़ हो गई। पुलिस चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर प्लेट की बाइक पर संदिग्ध व्यक्ति आता दिखा। रुकने का इशारा करने पर उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी और रेलवे लाइन के किनारे भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से बदमाश घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया।

चोरी के मामलों में वांछित अपराधी को पुलिस ने दबोचा, फायरिंग के दौरान हुआ घायल

गिरफ्तार बदमाश की पहचान इमरान (31 वर्ष), निवासी गाजियाबाद के रूप में हुई है, जो चोरी और अन्य अपराधों के 14 मामलों में वांछित था। पुलिस को उसके पास से एक .315 बोर तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई।

पकड़ा गया पुराना हिस्ट्रीशीटर, कई जिलों में दर्ज हैं मामले

इमरान के खिलाफ सूरजपुर और गाजियाबाद के विभिन्न थानों में चोरी, लूट और एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उसके अन्य आपराधिक कनेक्शन खंगाल रही है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें