नोएडा में पुलिस मुठभेड़: एटीएम ठगी करने वाले दो बदमाश घायल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले दो बदमाशों के साथ पुलिस मुठभेड़, गोली लगने से घायल

नोएडा पुलिस ने चेकिंग के दौरान 800 मीटर पीछा कर पकड़ा, दोनों बदमाशों के पास मिले अवैध हथियार और 26 एटीएम कार्ड

गौतमबुद्ध नगर में सोमवार को पुलिस और ठगों के बीच मुठभेड़ में दो शातिर अपराधी घायल हो गए। ये बदमाश एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के पैसों की ठगी करते थे। पुलिस ने चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार इन बदमाशों को रुकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने भागने का प्रयास किया। 800 मीटर तक पीछा करने के बाद, दोनों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उन्हें घायल कर काबू किया।

नोएडा थाना फेस-2 की पुलिस सेक्टर-82 कट भंगेल पर चेकिंग कर रही थी, जब एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया गया। दोनों ने रुकने के बजाय भागने का प्रयास किया, जिस पर पुलिस ने 800 मीटर तक पीछा किया। पुलिस के बार-बार चेतावनी देने के बावजूद, वे नाले की पटरी पर मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगे।

घिरता देख, दोनों ने मोटरसाइकिल छोड़ दी और पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों के पैर में गोली लगने से वे घायल हो गए। इनकी पहचान हरियाणा के पलवल निवासी हनीफ और शकील के रूप में हुई।

पुलिस को इनसे दो अवैध देशी तमंचे, 315 बोर के दो खोखा और दो जिन्दा कारतूस, एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल और 26 एटीएम कार्ड मिले हैं। दोनों बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। जांच में सामने आया है कि हनीफ पर 7 और शकील पर 2 मामले दर्ज हैं।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें