नोएडा में बाइक चोर गैंग का भंडाफोड़, 26 चोरी की गाड़ियां बरामद, कुबेर गैंग का पर्दाफाश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नोएडा पुलिस ने वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम कसते हुए एक अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। थाना फेस-1 की टीम ने इस गिरोह के चार शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें गिरोह का सरगना कुन्नन उर्फ कुबेर भी शामिल है।

पुलिस ने इनके पास से कुल 26 चोरी की मोटरसाइकिलें और स्कूटी, एक ऑटो (थ्री-व्हीलर) और चार नाजायज़ चाकू बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने नोएडा, दिल्ली और गाजियाबाद के अलग-अलग इलाकों से वाहनों की चोरी की थी, जिनमें से 16 वाहनों की एफआईआर विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

यह गैंग बेहद चालाकी से वारदात को अंजाम देता था।

पहले गिरोह के सदस्य एक ऑटो में इलाके में घूमते हुए कॉलोनियों, सोसाइटियों और फैक्ट्रियों की रेकी करते थे। इसके बाद पार्किंग में खड़ी मोटरसाइकिलों और स्कूटियों को लॉक तोड़कर चुरा लेते थे। जिन गाड़ियों को स्टार्ट करना मुश्किल होता था, उन्हें सीधे ऑटो में लादकर ले जाया जाता था।

पुलिस के अनुसार, गिरोह ने अब तक दो दर्जन से ज्यादा बाइक और स्कूटी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।
गिरफ्तार आरोपियों में कुन्नन उर्फ कुबेर (30 वर्ष), राहुल (29 वर्ष), अमित (37 वर्ष) और संकल्प उर्फ गोलू (37 वर्ष) शामिल हैं। चारों आरोपी दिल्ली के अशोक नगर इलाके के रहने वाले हैं और पहले भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं।

कुबेर पर अकेले दिल्ली और नोएडा के विभिन्न थानों में 25 से अधिक गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इन मामलों में एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, लूट और चोरी से जुड़े मुकदमे शामिल हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों का भी लंबा आपराधिक इतिहास रहा है।

पुलिस की पूछताछ में गिरोह के पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ और उनकी निशानदेही पर चोरी की गई 26 गाड़ियां और एक ऑटो बरामद किया गया। पुलिस अब इनके बाकी नेटवर्क और खरीदारों की भी तलाश कर रही है।.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें