नोएडा में मुठभेड़ के बाद चैन स्नैचर घायल, पुलिस ने दबोचा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नोएडा के थाना सेक्टर-24 पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चैन स्नैचिंग के मामले में वांछित चल रहे बदमाश को मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया। यह मुठभेड़ सेक्टर-54 टी प्वाइंट के पास हुई, जहां आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में वह गोली लगने से घायल हो गया।

घटना का संबंध 28 अप्रैल 2025 की उस वारदात से है, जब सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने एक व्यक्ति से उसकी चैन लूट ली थी। इस संबंध में थाना सेक्टर-24 में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान 25 जून को पुलिस ने मुख्य आरोपी इरशाद को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन उसका साथी अंकुर फरार चल रहा था।

सेक्टर-52 में चैन लूट की वारदात का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में घायल, साथी पहले ही हो चुका है गिरफ्तार

आज 3 जुलाई को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अंकुर सेक्टर-54 के पास स्कूटी से आने वाला है। पुलिस ने चेकिंग शुरू की तो एक संदिग्ध स्कूटी सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने भागने की कोशिश की और खुद को घिरता देख फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उसे घायल कर पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकुर उर्फ आबिद उर्फ आदिल (निवासी प्रताप विहार, गाजियाबाद) के रूप में हुई है। उसके पास से एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, चोरी की स्कूटी और 3350 रुपये बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि ये पैसे लूटी गई चैन को बेचने के बाद बचे हुए हैं।

घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास की भी पड़ताल कर रही है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें