नोएडा में वाहन चोरों का गिरोह धर दबोचा, 15 बाइक-स्कूटी बरामद

SHARE:

नोएडा में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए थाना फेस-2 पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई में 15 चोरी के दोपहिया वाहन (14 मोटरसाइकिल और 1 स्कूटी), तीन अवैध चाकू, एक चोरी का मोबाइल फोन और एक फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुई है।

20 मार्च 2025 को पुलिस चेकिंग के दौरान सेक्टर-82 कट से भंगेल जाने वाले अस्थायी कच्चे रास्ते पर पुलिस ने तीन संदिग्धों को रोका। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान सतवीर उर्फ सोनू, पुष्पेंद्र उर्फ मिंटू और कमल उर्फ कोमल के रूप में हुई।

थाना फेस-2 पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार और फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद

ये आरोपी नोएडा और एनसीआर के अन्य जिलों में पार्क किए गए दोपहिया वाहनों को निशाना बनाते थे। पकड़े जाने से बचने के लिए ये चोरी के वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाते थे। चोरी के मोबाइल फोन और अन्य सामान भी लूटकर फरार हो जाते थे| पुलिस से बचने के लिए ये हमेशा ठिकाने बदलते रहते थे और केवल व्हाट्सऐप कॉल का इस्तेमाल करते थे। ये आरोपी हरियाणा, मुजफ्फरनगर और गौतमबुद्धनगर के रहने वाले हैं और नोएडा में किराए के मकानों में रहकर अपराध को अंजाम देते थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान, सतवीर उर्फ सोनू (झज्जर, हरियाणा), पुष्पेंद्र उर्फ मिंटू (मुजफ्फरनगर, यूपी), कमल उर्फ कोमल (गौतमबुद्धनगर, यूपी)

गिरफ्तार अभियुक्तों का लंबा आपराधिक इतिहास है और ये कई जिलों में अपराध कर चुके हैं। इनके खिलाफ नोएडा, बुलंदशहर, गाजियाबाद और दिल्ली में चोरी, अवैध हथियार और अन्य धाराओं में केस दर्ज हैं।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें