प्रधानमंत्री मोदी के विजन का महत्वपूर्ण हिस्सा बच्चों युवाओं के विभिन्न खेलों में भागीदारी हो गोपाल कृष्ण अग्रवाल राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नोएडा सेक्टर,21 नोएडा स्टेडियम में बरुआ फुटबॉल स्कूल द्वारा आयोजित तीसरे नोएडा प्रीमियर बेबी लीग में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री गोपालकृष्ण अग्रवाल जी बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए, इस अवसर पर फुटबॉल कोच श्री श्री आनंदी बरुआ जी भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बच्चों, युवाओं एवं उनके परिजनों को संबोधित करते हुए उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री जी के विजन पर एवं बदलते भारत में खेल के क्षेत्र में युवाओं की भागीदारी के बारे में चर्चा की।
आगे श्री अग्रवाल जी ने अपने संबोधन में कहा कि, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भारत में खेलों के उद्धारक हैं, प्रधानमंत्री जी ने खेलो इंडिया गेम्स के माध्यम से भारत के युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया है। मोदी जी की सरकार ने सभी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले और अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरुस्कार देकर सम्मानित भी किया जाता है और सरकारी नौकरीयों में अवसर भी दिया जा रहा है।
माननीय प्रधानमंत्री जी हमेशा कहते हैं कि भारत के युवा आने वाले समय में एशियन गेम्स, कॉमन वेल्थ गेम्स और ओलंपिक सहित सभी खेलों के क्षेत्र में भी कई ऊंचाइयों को हासिल करेंगे और दुनिया में भारत का नाम रोशन करेंगे।
इसके बाद गोपाल कृष्ण अग्रवाल जी ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया और सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें