फर्जी पत्रकार की गिरफ्तारी: यूट्यूब पर झूठे विज्ञापन से बेरोज़गारों को ठगने वाला शातिर गिरफ्तार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नोएडा में छह महीने से बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देकर ठगी कर रहा था आरोपी, खुद को पत्रकार बताकर डराता था, गिरफ्तार कर भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज किए गए जब्त।

थाना सेक्टर-63 पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जो पिछले छह महीनों से खुद को पत्रकार बताकर बेरोज़गार युवाओं को झूठे नौकरी के वादे कर ठगी कर रहा था।

आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर नामी कंपनियों में नौकरी दिलाने का फर्जी प्रचार करता था। इस पूरे फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने उसके कब्जे से सैकड़ों विजिटिंग कार्ड, फर्जी इंटरव्यू व जॉइनिंग लेटर, माइक आईडी, मोबाइल फोन, नकदी व पंपलेट बरामद किए हैं।

आरोपी की पहचान वसीम अहमद उर्फ रविन्द्र शर्मा के रूप में हुई है, जो नोएडा सेक्टर-81 में ऑफिस खोलकर युवाओं से नौकरी के नाम पर पंजीकरण और फाइल चार्ज के रूप में पैसे ऐंठ रहा था। बताया जा रहा है कि वह खुद को कभी कपिल भाटी, कभी रोहित चन्देला, कभी पीयूष भाटी के नाम से पहचान देता था।

आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-63 में एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी अब तक 100 से ज्यादा युवाओं से ठगी कर चुका है। नौकरी न मिलने पर जब पीड़ित वापस आता था तो आरोपी उन्हें धमकाकर भगा देता था।

पुलिस को आरोपी की वैन से करीब 240 विजिटिंग कार्ड, 85 इंटरव्यू फॉर्म, 20 फर्जी ट्रेनिंग लेटर, 2 जॉइनिंग लेटर, माइक आईडी, नकदी व ऑफिस के प्रचार सामग्री बरामद हुई है।

यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले भी वर्ष 2024 में इसी तरह के अपराध में जेल जा चुका है। पुलिस अब उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है और उससे जुड़ी दो महिलाओं की भी भूमिका की जांच कर रही है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें