फर्जी बम धमकी से दहशत, जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नोएडा थाना सेक्टर 126 क्षेत्रान्तर्गत लोटस वैली इंटरनेशनल स्कूल मेे ईमेल के माध्यम से बम होने की सूचना, स्कूल में बम की धमकी से हड़कंप, पुलिस ने कहा- सब सुरक्षित

— नोएडा के सेक्टर 126 क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला, जिससे स्कूल में हड़कंप मच गया। तुरंत सभी छात्रों को सुरक्षित घर भेज दिया गया और पुलिस को सूचना दी गई।

स्कूल परिसर की तलाशी में कुछ संदिग्ध नहीं मिला, ईमेल की जांच जारी

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्कूल परिसर की गहन तलाशी ली लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। एहतियात के तौर पर बीडीएस टीम ने भी स्कूल का निरीक्षण किया।

फिलहाल, पुलिस धमकी भरे ईमेल के स्रोत की जांच कर रही है और मामले की गहराई से पड़ताल की जा रही है। प्रशासन ने अभिभावकों को आश्वासन दिया है कि स्कूल और बच्चों की सुरक्षा प्राथमिकता है। प्रारंभिक जांच में यह धमकी फर्जी लग रही है, लेकिन पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें