भारतीय किसान यूनियन मंच का अनिश्चितकालीन धरना पांचवें दिन भी जारी रहा।

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान ने बताया कि आज नोएडा प्राधिकरण पर भारतीय किसान यूनियन मंच का अनिश्चितकालीन धरना पांचवें दिन भी जारी रहा।

आज के धरने की अध्यक्षता भंवर सिंह चौहान नंगली वाजिदपुर ने की और मंच का संचालन रिंकू यादव ने किया

आज दोपहर लगभग 1 बजे धरना स्थल पर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी क्रांति शेखर ओर एसीपी प्रवीण कुमार किसानों के बीच प्राधिकरण के सीईओ से वार्ता करने का प्रस्ताव लेकर किसानों के बीच पहुंचे जिसके बाद नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉक्टर लोकेश एम से वार्ता करने के लिए किसान नोएडा प्राधिकरण के बोर्ड रूम में वार्ता के लिए पहुंचे लेकिन किसानों से वार्ता करने के लिए नोएडा प्राधिकरण के ऐसीईओ संजय खत्री, सतीश पाल, ओएसडी क्रांति शेखर, अरविंद कुमार डीजीएम विजय रावल, आरपी सिंह , एसपी सिंह पहोचे । किसानों ने उपरोक्त सभी अधिकारियों से वार्ता करने से मना कर दिया और किसानों ने कहा कि हमें नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉक्टर लोकेश एम से वार्ता करने के लिए बुलाया गया था अगर वह वार्ता में शामिल नहीं है तो हम वार्ता नहीं करेंगे और सभी किसान नोएडा प्राधिकरण के बोर्ड रूम से बिना वार्ता के ही धरना स्थल पर वापस लौट आए

दूसरे दौर की वार्ता का प्रस्ताव लेकर लेकर लगभग 3:30 बजे नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी क्रांति शेखर किसानों के बीच पहुंचे और किसानों से पूर्ण है आग्रह किया कि इस बार आपकी मीटिंग में नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉक्टर लोकेशन और जिला गौतम बुद्ध नगर के कलेक्टर मनीष वर्मा शामिल होंगे और आपके मुद्दों पर चर्चा करेंगे किसान दोबारा नोएडा प्राधिकरण के बोर्ड रूम में पहुंचे और 3:50 पर दोबारा नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉक्टर लोकेश एम और जिला गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी मनीष वर्मा जी से सभी बिंदुओं पर बारी-बारी से भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान ने सवाल जवाब किये। और यह मीटिंग लगभग 2 घंटे चली किसानों को अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जिन किसानों के प्लॉट नियोजन विभाग में है और जिन किसानों के कोर्ट से निर्णय आ चुके हैं 10 प्रतिशत के भूखंड या धनराशि देने के यह दोनों कार्य दीपावली से पहले कर दिए जाएंगे

भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान ने अधिकारियों से कहा कि जब तक किसानों के सभी मुद्दे हल नहीं हो जाएंगे तब तक नोएडा प्राधिकरण के बाहर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहेगा नोएडा प्राधिकरण जमीनी हकीकत पर कार्य करना शुरू करें इस बार केवल आश्वासन पर धरना समाप्त नहीं होगा

इस अवसर पर रामे प्रधान, चमन प्रधान, सुधीर चौहान रायपुर,सूरज प्रधान, सुरेंद्र प्रधान प्रमोद त्यागी डीपी चौहान गौतम लोहिया विक्रम यादव सुरेश त्यागी रोहतास चौहान मीडिया प्रभारी अशोक चौहान वीर सिंह टाइगर श्याम सिंह चौहान गजेंद्र बैसोया योगेश भाटी विमल त्यागी आशीष चौहान राहुल पवार सोनू लोहिया नकुल चौहान उदय चौहान फिरे चौहान उमंग शर्मा अमित बैसोया रिंकू यादव सरजीत खड़ी पाल प्रधान ओम अवाना भंवर सिंह चौहान कंवरपाल चौहान अभिषेक चौहान सहित सैकड़ो किस मीटिंग में शामिल हुए

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें