मोबाइल स्नैचिंग गैंग का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन शातिर स्नैचर गिरफ्तार

 

12 चोरी के मोबाइल और बाइक के साथ गिरफ्तार, पुलिस की गुप्त सूचना पर कामयाबी

 

— नोएडा के थाना सेक्टर-58 पुलिस ने एक अहम सफलता हासिल करते हुए तीन शातिर मोबाइल स्नैचरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से 12 चोरी के मोबाइल फोन और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पवन, कमरूद्दीन और राहुल हक उर्फ रोहित के रूप में हुई है।

 

ये आरोपी सुनसान इलाकों में लोगों से मोबाइल छीनकर फरार हो जाते थे और घटनाओं को अंजाम देने के लिए चोरी की मोटरसाइकिल का इस्तेमाल करते थे। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और गुप्त सूचनाओं के आधार पर सेक्टर-62 के बड़ा डी पार्क के पास से इन्हें धर दबोचा।

 

बरामद की गई मोटरसाइकिल उधम सिंह नगर से चोरी की गई थी, और इस मामले में वहां के ट्राजिट कैप थाने में पहले से मामला दर्ज है। यह गिरोह पहले भी चोरी और नशे के कारोबार में संलिप्त पाया जा चुका है। पुलिस इनसे और भी जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है, जिससे कई अन्य मामलों का खुलासा हो सकता है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें