लोक जनशक्ति पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित: आर पी सिंह बने प्रदेश मीडिया प्रभारी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लखनऊ। लोक जनशक्ति पार्टी, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए, कई प्रदेश व जिला पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के अनुमोदन के बाद आज यहां वीआईपी रोड, आलमबाग स्थित एक बड़े सभागार में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार त्रिपाठी ने अपने प्रदेश पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की।

लोक जनशक्ति पार्टी, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश की आज घोषित पदाधिकारियों की सूची:-

देवेंद्र कुमार अवस्थी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष /प्रवक्ता
संजीव तिवारी, उपाध्यक्ष
जितेंद्र कुमार सिंह, प्रदेश प्रधान महासचिव
योगेश सिंह, प्रदेश महासचिव
विपिन कुमार दीक्षित, महासचिव संगठन
सचिन दीक्षित, प्रदेश सचिव
मिही लाल पासी, प्रदेश संगठन सचिव
आदित्य त्रिवेदी, महानगर अध्यक्ष
आर पी सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी
उमेश तिवारी, राजकुमार वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,
दीपक गुप्ता, कार्यालय प्रभारी बनाए गए।
इसी के साथ आज कई जिला अध्यक्ष भी बनाए गए जिनमें राम नगीना सिंह को रायबरेली, विनय सिंह को अमेठी, जितेंद्र शर्मा को सुल्तानपुर, विशाल तिवारी अयोध्या, आदर्श अवस्थी बाराबंकी, संजीत यादव लखनऊ, नरेंद्र कुमार लोधी को उन्नाव का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निदेशक, सर्वेश चंद
विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ नेता, हाजी अबरार ने मंच की शोभा बढ़ाई। इस ओसर पर प्रदेश अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी प्रदेश में दलितों पिछड़ों एवं गरीब, मजदूर, किसान की हर संभव लड़ाई को लड़ेगी। जब तक समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के जीवन में परिवर्तन नहीं होता, तब तक हमारा संघर्ष दिन रात जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि हमें समाज और प्रदेश को उन्नति की ओर ले जाने के लिए निरंतर अपनी सक्रिय भूमिका निभानी है। कार्यक्रम का सफल संचालन शारदा श्रीवास्तव ने किया।6 इस अवसर पर बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने चिराग पासवान के नेतृत्व में अपनी आस्था और निष्ठा दिखाई और पार्टी को उत्तर प्रदेश में मजबूत करने का संकल्प लिया।
__

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें