वादा पूरा ना करना प्राधिकरण को पड़ेगा महंगा नहीं हुआ पूरा तो 23 नवंबर को बॉर्डर या अधिकारियों के घर का होगा घेराव

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आज नोएडा प्राधिकरण पर भारतीय किसान यूनियन मंच के अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का 42 वां दिन था

आज के धरने की अध्यक्षता जगबीर बैसोया ने की और मंच का संचालन रिंकू यादव ने किया

भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान ने बताया कि दिनांक 19 नवंबर को नोएडा प्राधिकरण में भारतीय किसान यूनियन मंच की हुई मीटिंग हुई थी

जिसमें बारी-बारी से सभी मुद्दे पर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से वार्ता हुई इसमें नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने और 5 दिन से लेकर 45 दिन तक के एक विस्तृत कार्यव्रत पर चर्चा हुई। जैसा की सबको पता है कि नोएडा प्राधिकरण समझौता और मीटिंग करके उसमें किए गए वादों को भूल जाता है इसलिए इस बार समयबद्ध कार्यक्रम पर चर्चा हुई।

इसी के क्रम में जिन किसानों के माननीय न्यायालय से 10 प्रतिशत भूखंड देने का आदेश आ गए हैं उन्हें भूखंड के स्थान पर उसके समतुल्य 22 हजार रूपये पर मीटर के हिसाब से धनराशि दी जाने का दिन दिनांक 23 नवंबर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के द्वारा निश्चित किया गया है उसके पश्चात 15 दिन के अंदर दो गांव गेझा तिलपताबाद ओर याकूबपुर की आबादी का खसरावर सर्वे करके समाधान की बात नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ तय हुई है

सेक्टर 146 में 45 दिनो के अंदर सूचीबद्ध व नियोजन विभाग के सभी भूखंडों को लगाने पर सहमति बनी। किसान कोटे प्लॉट पर भी दो अधिकारियों की कमेटी निर्णय के लिए नियुक्त हुई।

भारतीय किसान यूनियन मंच इस वार्ता को बिल्कुल नजदीक से देखकर निर्णय लेगा और अगर दिनांक 23 नवंबर को प्रथम बिंदु पर निर्णय नहीं लिया जाता है ओर किसानों से वादा खिलाफी की जाती है तो तुरंत 23 नवंबर को ही दोपहर के बाद कोई बड़ा कार्य नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ करेंगे जिसमें अधिकारियों के घर के घेराव से लेकर बॉर्डर जाम करने पर विचार किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी

भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान ने कहा अबकी बार नोएडा प्राधिकरण की शिथिलता नहीं चलेगी और किसानों से किये वादे उन्हें पूरा करने पड़ेगे। किसानों के सभी करार पूरे करने होंगे जब तक किसानों की संपूर्ण समस्याओं का समाधान नहीं होगा तब तक नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चलता रहेगा

इस अवसर पर: 

जगबीर बैसोया, सुरेंद्र वशिष्ठ विक्रम यादव ,उमंग शर्मा , देवेंद्र टाइगर , राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान, गौतम लोहिया आशीष चौहान ,अमित बैसोया, रिंकू यादव, सोनू चपराना, मुनेश प्रधान, प्रिंस चौहान, राजू चौहान, विमल त्यागी ,पोई यादव, रोहित यादव, टीटू बसोया, उदय चौहान,सत्येंद्र गुर्जर, ऐके बैसोया,महेंद्र चौहान, लोकेश चौहान , सूरज चौहान ,पिंटू राजपूत राजपाल, सहित सैकड़ो किसान मौजूद रहे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें