विंडसर कंपनी में बॉयलर फटने से 19 कर्मचारी घायल, 3 की हालत गंभीर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नोएडा के थाना सेक्टर-63 क्षेत्र में स्थित सी-122 विंडसर कंपनी में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। कंपनी में दो स्टीम बॉयलर फटने से 19 कर्मचारी घायल हो गए। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी और कंपनी की बिल्डिंग के शीशे चकनाचूर हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अधिकांश कर्मचारियों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं, जबकि तीन कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उन्हें ICU में भर्ती किया गया है। हादसे में किसी के जलने या आग लगने की पुष्टि नहीं हुई है। शुरुआती जांच में बॉयलर फटने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल तकनीकी टीम जांच कर रही है।

घायल कर्मचारियों में सचिन (18), कुलदीप (21), रविकांत (25), आकाश (20), मोहित (19), आलम (29), प्रकाश (52), सीमा (42), आशा रानी (27), भूमि (19), कल्प सिंह (19), प्रमोद (38), रजनीश (18), लोकेश (19), सतेंद्र (35), पुष्पेंद्र (27) और अतुल (30) शामिल हैं।

गंभीर रूप से घायल पंकज (26), मनोज पासवान (35) और सुनीता (40) को ICU में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों का इलाज नोएडा के निजी अस्पताल में चल रहा है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें