श्रीलंका की जेल से रिहा किए गए 13 मछुआरे चेन्नई पहुंचे

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

श्रीलंका की जेल से रिहा किए गए 13 मछुआरे चेन्नई पहुंचे

श्रीलंका की जेल से रिहा किए गए 13 मछुआरे मंगलवार की सुबह चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचे। कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर यह जानकारी दी।
उच्चायोग ने मंगलवार को ‘एक्स’ पर लिखा सुरक्षित घर वापसी! आज सुबह 13 भारतीय मछुआरों को श्रीलंका से चेन्नई वापस लाया गया।
तमिलनाडु को श्रीलंका से अलग करने वाले संकरे जलक्षेत्र पाक जलडमरूमध्य में दोनों देशों के मछुआरे मछली पकड़ते हैं, जिस दौरान कई बार भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना अपने क्षेत्र में प्रवेश करने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तार कर लेती है। पिछले कुछ दिनों के दौरान कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग के हस्तक्षेप के बाद काफी भारतीय मछुआरों को श्रीलंका की जेल से रिहा किया गया है।
पिछले सप्ताह श्रीलंका सरकार ने अपने जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किए गए 21 भारतीय मछुआरों को चेन्नई वापस भेजा था।
गौरतलब है कि तटीय राज्य तमिलनाडु से रोजाना सैकड़ों मछुआरे अपनी आजीविका के लिए समुद्र में मछली पकड़ने जाते हैं। हालांकि कई बार मौसम में आए परिवर्तन के कारण वे रास्ता भटक जाते हैं और श्रीलंकाई जल क्षेत्र में प्रवेश कर जाते हैं। ऐसे में श्रीलंका की नौसेना उन्हें गिरफ्तार कर लेती है। हालांकि श्रीलंका में स्थित भारतीय उच्चायोग हमेशा ऐसे मामलों को गंभीरता से लेता है और भारतीय मछुआरों की सहायता के लिए हर संभव प्रयास करता है।
(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें