सफ़ाई कर्मचारियों और नोएडा अथॉरिटी के बीच मध्यस्थता कर भाजपा ने कराई हड़ताल ख़त्म

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पिछले कई दिनों से प्राधिकरण के सफ़ाई कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है जिसके चलते नोएडा में सफ़ाई का कार्य बाधित हो रहा है। इसको देखते हुए आज भाजपा नोएडा ज़िलाध्यक्ष ने सीईओ को पत्र लिखा था और कर्मचारियों की माँगों को जल्द जल्द से निपटारन के लिये आग्रह किया था।

आज इसी कड़ी में भाजपा ज़िलाध्यक्ष को अथॉरिटी जा कर मध्यस्थता करनी पड़ी। ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता सेक्टर 6 में हड़ताल कर रहे कर्मचारियों से मिले, उसके बाद उन्होंने ACEO संजय खत्री की सफ़ाई कर्मचारियों की यूनियन के साथ उनके साथ बोर्ड रूम में वार्ता कराई।

जिसमें यूनियन के पदाधकीर्यों ने अपनी माँगे रखी, जिसमें धरना दे रहे कर्मचारियों की सैलरी नहीं कटेगी साथ ही जो कर्मचारी निलंबित किए हैं वो बहाल किए जाएँगे। इसके साथ उनकी प्रमुख माँग जो कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने की थी उसके लिए ACEO ने तीनों प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ एक कमिटी गठित करने का आदेश दिया जिसमें यूनियन के लोगो भी रहेंगे और उनकी जल्द बैठक कर इसका भी समाधान कर दिया जाएगा।

इन सब माँगों के पूर्ण होते ही सफ़ाई कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल ख़त्म कर दी और कल से सभी लोग अपने अपने काम कर वापस लग जाएँगे ये भी आश्वासन अथॉरिटी को दिया।

मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर ने बताया कि ७ साल बाद नोएडा ज़िलाध्यक्ष को नोएडा अथॉरिटी जाना पड़ा और कर्मचारियों और नोएडा अथॉरिटी के बीच मध्यस्थता कर हड़ताल ख़त्म करनी पड़ी।

सफ़ाई कर्मचारियों में राधे पारचा, मनोहर वाल्मीकाश कुंडिया, बबली देवी, आनंद बगड़ी, नितिन चौटाला, नितिन नंबरदार, दीपक छजलना, अर्जुन वाल्मीकि , मनोहर वाल्मीक आदि लोग रहे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें