सेंट्रल नोएडा पुलिस का बड़ा खुलासा: लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सेंट्रल नोएडा की थाना सूरजपुर पुलिस ने एक बड़े शातिर गिरोह का पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गैंग में शामिल एक महिला और तीन पुरुष भोले-भाले लोगों को शादी के नाम पर ठगने का काम करते थे। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह खासकर उन लोगों को निशाना बनाता था, जिनकी शादी करने की इच्छा होती थी, लेकिन वे किसी कारणवश शादी नहीं कर पाते थे।

शातिर लुटेरी दुल्हनों का गैंग धराया, शादी के बहाने उड़ा रहे थे लाखों के गहने

गिरोह पहले लड़कियों और महिलाओं को शादी के लिए फुसलाकर अपने गैंग में शामिल करता था। फिर ये शादियों के इच्छुक व्यक्तियों से संपर्क कर मोटी रकम वसूलते थे। रकम 1 से 2 लाख तक ली जाती थी और इसके बदले अपने गैंग की महिला या लड़की के साथ उनकी शादी करवाई जाती थी। शादी के बाद दुल्हन विदाई के समय मिलने वाले गहनों और कीमती सामान को लेकर मौका पाते ही फरार हो जाती थी।

पुलिस ने गैंग के 4 आरोपियों को पकड़ा, एक महिला अभी फरार; भोले-भाले लोगों को बनाते थे निशाना

डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि इस मामले में चार आरोपियों—प्रदीप, आमिर, संतोष और मालती को गिरफ्तार किया गया है, जबकि आमिर की पत्नी अनम अभी फरार है।

पुलिस ने बताया कि गिरोह बेहद शातिर तरीके से काम करता था और शादी के बहाने भोले-भाले लोगों की मेहनत की कमाई पर डाका डालता था। फिलहाल पुलिस फरार महिला की तलाश कर रही है और मामले की गहराई से जांच जारी है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें