स्व श्री जगत सिंह प्रमुख मेमोरियल ग्रामीण टूर्नामेंट का आगाज

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नोएडा : सपा नेता अक्षय चौधरी ने अपने दादा की याद में टूर्नामेंट का आयोजन किया जिसका राजकुमार भाटी और वीरसिंह यादव ने फीता काटकर किया शुभारम्भ सोमवार को किसान चौक के निकट एनसीआर क्रिकेट ग्राउंड पर 26 दिवसीय स्व श्री जगत सिंह प्रमुख मेमोरियल ग्रामीण टूर्नामेंट का आगाज हो गया है। इस टूर्नामेंट का शुभारंभ राष्ट्रगान के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रिय प्रवक्ता राजकुमार भाटी एवं पूर्व अध्यक्ष वीरसिंह यादव द्वारा फीता काटकर किया गया। टूर्नामेंट के आयोजक अक्षय चौधरी राष्ट्रिय उपाध्यक्ष युवजन सभा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा सभी खिलाडियों का परिचय भी कराया। 10 नवम्बर से शुरू इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 06 दिसंबर को खेला जाएगा इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजकुमार भाटी ने कहा कि यह सिर्फ क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं है।

एनसीआर क्रिकेट ग्राउंड पर 26 दिवसीय ग्रामीण टूर्नामेंट का शुभारंभ

यह स्व जगत सिंह प्रमुख की याद को सजोय रखने का प्रयास है अपने दिनों में प्रमुख साहब ने न केवल ग्रामीणों गरीबो की मदद की बल्कि युवाओं को खेल भावना के प्रति जागरूक भी किया और न जाने कितने पुण्य कार्य उनके द्वारा किए गए। उसी कड़ी को बढ़ाते हुए उनके पौत्र अक्षय चौधरी ने उनकी याद में यह आयोजन कराया है। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष वीर सिंह यादव ने कहा कि ये बहुत अच्छी बात है कि पूर्व प्रमुख जगत सिंह के पौत्र अक्षय चौधरी ने ये आयोजन कर ग्रामीण युवाओं मैं जोश भरा है।आयोजक अक्षय चौधरी ने कहा की हमारे परिवार में दादा जी के अनुरूप ही सभी कार्य किए जाते है।

फाइनल विनर टीम को 251000 और रनप टीम को 121000 का नगद पुरुष्कार

मेरे दादा कई बार बिसरख ब्लॉक के प्रमुख रहे है और उन्होंने हमेशा भलाई के कार्य किए। जिससे हमे भी प्रेरणा मिलती है। इसीलिए स्व श्री जगत सिंह प्रमुख मेमोरियल ग्रामीण टूर्नामेंट की शरुआत की गई है ताकि ग्रामीण खिलाडियों को मौका मिलता रहे। 26 दिवसीय इस टूर्नामेंट मैं कुल 64 टीमें भाग लेंगी। इसमें फाइनल विनर टीम को 251000 और रनप टीम को 121000 का नगद पुरुष्कार तथा मैंन ऑफ द सीरीज को साईकिल सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज को श्रेय किट सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज एक्सिस जूते तथा बेस्ट कैच को कैप और टी शर्ट पुरुष्कार दिए जाएंगे। आज दो मैच का आयोजन किया गया। जो खेड़ा धर्मपुरा और लडपुरा के बीच खेला गया जिसमे लडपुरा विजय रही और दूसरा मैच सुत्याना और बिश्नोली के बीच खेला गया।इस मौके पर बिसरख गाँव के सम्मानित लोग व समाजवादी पार्टी के नेता, कार्यकर्ता एवँ क्षेत्र वासी मौजूद रहे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें