22 को नोएडा में सजेंगे दर्जन भर मंदिर, भाजपा लगी तैयारी में

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नोएडा। 22 जनवरी का दिन अहम है। इस दिन को इंटरनेशनल स्तर पर यादगार बनाने के लिए यूपी के अहम शहर नोएडा में भी प्रयास तेज हो गए हैं। इस दिन भारतीय जनता पार्टी शहर के एक दर्जन से अधिक मंदिरों में पूजा अर्चना करेगी पार्टी के कार्यकर्ता इस योजना को सफल बनाने में जुड़ गए हैं।

गौरतलब है कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। इस आयोजन में हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए तमाम प्रयास चल रहे हैं। अयोध्या पुरी तरह से राममय हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने इस दिन पूरे देश में मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना करने के निर्देश जारी किए हैं। इन्हीं निर्देशों का पालन करते हुए नोएडा में भी एक दर्जन से अधिक महत्वपूर्ण मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना होगी। प्रत्येक मंडल में मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्ता इस धार्मिक आयोजन में शामिल होंगे। भाजपा के महानगर अध्यक्ष नोएडा के जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि इस दिन विशेष भंडारो का भी आयोजन होगा। इन आयोजनों में पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को शामिल होना है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें