पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा ने किया अधिवेशन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नोएडा। पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा का वार्षिक अधिवेशन रविवार दिनांक 5 नवंबर 2023 को गाजियाबाद में संपन्न हुआ।
मोर्चा उत्तर प्रदेश के पश्चिम भाग के 27 जिलों को मिलाकर अलग प्रदेश बनाने की मांग, लगभग 12 वर्षों से कर रहा है। इसके लिए मोर्चा ने समय-समय पर धरने प्रदर्शन किए, ज्ञापन दिए तथा जन जागरण यात्रा भी निकाली।
श्री OPS Malik ने कहा , **पश्चिम प्रदेश , निर्माण के बाद लगभग 8 करोड, जनसंख्या का बडा प्रदेश होगा**
कर्नल सुधीर ने. यात्रा के कार्यक्रम बताए ।
इस अधिवेशन में पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा के 27 जिलों के जिला अध्यक्षो की कमेटी को बुलाया गया, इसके अलावा कई राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारीयो ने आकर मोर्चे की मांग का समर्थन किया।
जिसमें मुख्य रूप से हरीश भाटी. पूर्व मन्त्री , अजब सिंह आर्य संरक्षक . मोहिनी चाहर. उपाध्यक्ष पश्चिम प्रदेश निर्माण संयुक्त मोर्चा, इन्द्रवीर भाटी. सदस्य कोर टीम ,
राष्ट्रीय लोकदल से अमरजीत बिड्डी, मुखिया जी नूरपूर.
मिहिर सेना से अनिल कुमार सिंह, प्राइवेट चिकित्सक मेडिकल एसोसिएशन अध्यक्ष. एस. के. शर्मा,
किसान यूनियन से मास्टरजी मनोज, राष्ट्रीय व्यापार मंडल से अशोक भारती, पूर्व सैनिक संगठन महिला अधिकारी मेजर निशा, मेजर सुदर्शन सिंह, मेजर राणा, राष्ट्रीय जाट एकता मंच अध्यक्ष. वीरपाल जाट, शोराण खाप चौधरी परमेन्द्र आर्या, यादव महासभा जिला अध्यक्ष के. के. यादव, बार एसोसिएशन ग़ाज़ियाबाद के अध्यक्ष राकेश त्यागी कैली, अजगर महासभा के अध्यक्ष राधा चरण भाटी, देवेंद्र खटाना सह संयोजक, देवेंद्र यादव सह संयोजक, उदय वीर सिंह ,सह संयोजक, राष्ट्रीय रजक महासभा, से राजू दिवाकर, वंदना चौधरी उपाध्यक्ष, पश्चिम प्रदेश निर्माण. उपस्थित रहें।
इस दौरान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सत्यपाल सिंह यादव, सभी जिलों के जिला अध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों जिसमे मेरठ, सहारनपुर, बुलंदशहर, हापुड़, ग़ाज़ियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, एटा, मथुरा, फिरोजाबाद, बिजनोर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, सम्भल, शामली, बागपत, पीलीभीत, हाथरस, आगरा आदि . ने हिस्सा लिया। दूर दराज से आए अनेक वक्ताओं ने उपस्थित लोगों को अपने विचारों से अवगत कराया।

**अधिवेशन के दौरान सर्वसहमति से निम्नलिखित प्रस्ताव पास किये गए निम्न प्रकार से है –
1. 25. नवंबर शनिवार से प्रदेश निर्माण यात्रा शाकुंभरी देवी मंदिर से (सहारनपुर) से शुरु की जाएगी।
2. 21 सदस्यो की जो जिला कमेटी है वो यात्रा की तैयारी करें। (प्रवक्ता एवं कोषाध्यक्ष नियुक्त किये जायेंगे।
3. निर्माण यात्रा कमेटी द्वारा सांसदों को ज्ञापन दिए जाएं।
4. संयुक्त मोर्चा के सहयोगी संगठनों का सहयोग जिले वार लिया जाएगा।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें